होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया ने बिक्रम सिंह मजीठिया को भेजा 100 करोड़ का नोटिस...

ZEE मीडिया ने बिक्रम सिंह मजीठिया को भेजा 100 करोड़ का नोटिस...

जी मीडिया ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जी मीडिया ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर  मानहानि का आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल, यह नोटिस उस संबंध में भेजा गया है जिसमें मजीठिया ने चैनल के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के एडिटर दिनेश शर्मा पर 20 करोड़ रुपए मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

नोटिस में मजीठिया को 24 घंटों के अंदर-अंदर दिनेश शर्मा पर लगाए गए आरोप वापस लेने और इस संबंध में लिखित माफी मांगने,इन आरोपों को फिर से न दोहराने का वायदा करने और अब तक हुई मानहानि के लिए 100 करोड़ रुपए अदा करने के लिए कहा गया है।

जी मीडिया कार्पोरेशन के वकील की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि 24 घंटों के अंदर माफी न मांगने पर मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि 2 अगस्त को होशियारपुर में एक पत्रकार सम्मेलन दौरान मजीठिया ने दिनेश शर्मा पर आरोप लगाए थे कि 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान एडिटर दिनेश शर्मा ने उनसे 20 करोड़ रुपए मांगे थे और यह मांग पूरी न करने के चलते ही जी मीडिया ने उनके खिलाफ खबरें चलाई थीं। मजीठिया ने यह भी कहा कि उनके पास इससे सम्बन्धित पुख्ता सबूत हैं। हालांकि दिनेश शर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। 

वहीं शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी की तरफ से कोई लीगल नोटिस नहीं मिला है, जब मिलेगा तो वह उसका जवाब भी देंगे। मजीठिया ने स्पष्ट कहा कि जो उन्होंने कहा है वह उस पर कायम हैं।  

 


टैग्स विक्रम सिंह मजीठिया जी मीडिया 100 करोड़ दिनेश शर्मा
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago