होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह में पा सकते हैं नौकरी, करना होगा ये काम

ZEE समूह में पा सकते हैं नौकरी, करना होगा ये काम

पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए ZEE Media बहुत ही सुनहरा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए ZEE MEDIA बहुत ही सुनहरा मौका लेकर आया है। दरअसल, ZEE MEDIA की ओर से ZEE APTITUDE TEST (ZAT) का आयोजन किया जा रहा है। यह एप्टीट्यूड टेस्ट 27 जनवरी, 2019 को सुबह 10 से 12 बजे के बीच देश के कई शहरों में कराया जाएगा। इस टेस्ट में सामान्य ज्ञान और बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ विषय से संबंधित बड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।   

बताया जाता है कि इस टेस्ट में भाग लेने के लिए आवेदक के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक अथवा उसके समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। ऐसे छात्र जो स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे हैं अथवा परीक्षा दे चुके हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रति छात्र बतौर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन 1000 रुपए जमा कराने होंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए www.zimainstitute.com/zat-registration.aspx पर क्लिक कर सकते हैं।

Zee Media की ओर से कई राउंड में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके तहत पहले राउंड में राष्ट्रीय स्तर पर एप्टीट्यूड टेस्ट करवाया जाएगा। फिर स्टूडेंट्स से उनके असाइनमेंट जमा करवाए जाएंगे और इसके बाद एडिटोरियल और एचआर के साथ इंटरव्यू करवाया जाएगा।

बताया जाता है कि यह एप्टीट्यूड टेस्ट उत्तीर्ण करने वालों को Zee Institute of Media Arts (ZIMA) की ओर से कुल नौ महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह ट़ेनिंग अप्रैल/मई 2019 से शुरू होगी। इसके लिए फीस के रूप में 1.5 लाख रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा। बताया जाता है कि नौ महीने की इस ट़ेनिंग में तीन महीने की पेड इंटर्नशिप भी शामिल है। इंटर्नशिप के दौरान प्रति माह 10 हजार रुपए का भुगतान भी किया जाएगा।

बताया जाता है कि छह महीने की ट्रेनिंग और तीन महीने की इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूरा करने वालों को समूह में रिपोर्टर, एंकर और टेक्निकल स्टाफ के रूप में नौकरी दी जाएगी।  

www.zimainstitute.com पर क्लिक कर इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है।


टैग्स ZEE मीडिया
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago