होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'ZEE हिन्दुस्तान' को मिला नया एडिटर, ब्रजेश कुमार सिंह को ZEE मीडिया में बड़ी जिम्मेदारी

'ZEE हिन्दुस्तान' को मिला नया एडिटर, ब्रजेश कुमार सिंह को ZEE मीडिया में बड़ी जिम्मेदारी

जी समूह' (ZEE Group) के हिंदी चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ एक बार फिर चर्चाओं में है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

'जी मीडिया समूह'  (ZEE Media Group) का हिंदी चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ एक बार फिर चर्चाओं में है। मिली जानकारी के मुताबिक, ‘जी हिन्दुस्तान’ के सर्वेसर्वा ब्रजेश कुमार सिंह को अब 'जी मीडिया समूह' ने नई जिम्मेदारी दी है। बताया गया है कि ब्रजेश कुमार को 'जी मीडिया' (ZMCL) में अब ग्रुप एडिटर (पॉलिटिकल अफेयर्स एंड स्पेशल प्रोजेक्ट) के पद पर नियुक्त किया गया है।उनका कार्य अब तमाम चैनलों के इंटीग्रेशन और कनवर्जेंस पर भी फोकस करना रहेगा।

ब्रजेश कुमार की रिपोर्टिंग पहले की तरह ही समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक वेंकट रमणी को ही रहेगी। नई भूमिका में ब्रजेश के अनुभव का इस्तेमाल प्रोग्रामिंग को दुरुस्त करने के साथ ही इनपुट को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क के पॉलिटिकल कवरेज को धारदार बनाने में होगा। यही नहीं, जी मीडिया में नए एमडी की अगुआई में होने वाले कई नए प्रयोगों में भी ब्रजेश की अहम भूमिका रहेगी, जिसमें सभी चैनलों के कंटेंट को यूनिक बनाना और जो चैनल कमजोर हैं, उन्हें मजबूती देने का काम होगा।

वहीं ऐसे में 'जी हिन्दुस्तान' के नए एडिटर के तौर पर कमान 'जी हिन्दुस्तान' के वर्तमान डिप्टी सीईओ पुरुषोत्म वैष्णव को सौंप दी गई है। 

गौरतलब है कि ब्रजेश कुमार सिंह जून, 2017 में 'जी समूह'  के साथ जुड़े थे। वे यहां गुजराती न्यूज चैनल ‘एबीपी अस्मिता’ (ABP Asmita) के एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद से इस्तीफा देकर पहुंचे थे। बता दें कि जी समूह के साथ ये अपनी तीसरी पारी खेल रहे हैं।

ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में 22 साल का अनुभव रखने वाले ब्रजेश कुमार एबीपी न्यूज से पहले ‘जी न्यूज’, ‘आजतक’ और ‘अमर उजाला’ में काम कर चुके हैं। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान 'आईआईएमसी' के 1996 बैच के पूर्व छात्र रहे सिंह ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत सितंबर, 1996 में हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ से की, जहां एक साल से भी ज्यादा समय तक रिपोर्टर/सब एडिटर के रूप में अपना योगदान दिया। दिसंबर, 1997 में उन्होंने 'अमर उजाला' को अलविदा कह दिया और कुछ दिन बाद यानी जनवरी, 1998 में वे ‘जी न्यूज’ आ गए। 1999 में जब ‘जी न्यूज’ का अहमदाबाद ब्यूरो स्थापित हुआ, तब उन्होंने यहां अहम भूमिका निभाई, लेकिन कुछ ही समय बाद जी का रीजनल न्यूज चैनल ‘जी गुजराती’ शुरू हुआ, और वे इसके साथ जुड़ गए और तीन साल से भी अधिक समय तक यहां काम किया। इस दौरान उन्होंने जनवरी, 2001 में आया कच्छ भूकंप, 1999 के लोक सभा चुनाव और गुजरात सूखे समेत कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया। 

सिंह इसके बाद, जून 2001 में हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ के साथ बतौर कॉरेस्पोंडेंट जुड़ गए, लेकिन वे यहां सिर्फ 7 महीने ही रहे और दिसंबर, 2001 में वे फिर ‘जी न्यूज’ लौट आए। इस बार इन्हें चैनल में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई और लगभग एक साल तक काम करते रहें और इसके बाद वे ‘एबीपी’ चले गए थे। उन्होंने अहमदाबाद के डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी (मास कम्युनिकेशन) की है।

वहीं पुरुषोत्म वैष्णव को इस साल ही ‘जी समूह’ के डिप्टी सीईओ की कमान सौंपी गई थी। इसके पहले वैष्णव जी के रीजनल चैनलों जैसे- ‘जी24 तास’ (Zee 24 Taas), ‘जी पंजाब’  (Zee Punjab) और ‘जी मध्यप्रदेश’ (Zee Madhya Pradesh) के डेप्युटी सीईओ के पद पर कार्यरत थे।

वैसे वैष्‍णव ने ‘जी मरुधरा राजस्थान’ (Zee Marudhara Rajasthan) और ‘जी पुरवैया’ (Zee Purvaiya) 'जी बिहार-झारखंड' के चैनल हेड के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

 

 


टैग्स जी हिन्दुस्तान जी मीडिया ग्रुप ब्रजेश कुमार सिंह पुरुषोत्म वैष्णव
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago