होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कर्मचारियों के लिए काम करने की सबसे अच्‍छी जगह है यह मीडिया संस्‍थान

कर्मचारियों के लिए काम करने की सबसे अच्‍छी जगह है यह मीडिया संस्‍थान

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ऐसा माना जाता है कि दफ्तर के वातावरण का असर कर्मचारियों के काम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

ऐसा माना जाता है कि दफ्तर के वातावरण का असर कर्मचारियों के काम पर पड़ता है, लेकिन हर संस्थान अपने कर्मचारियों को बेहतर माहौल और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाता है। लेकिन यहां आपको बता दें कि भारत में एक ऐसा मीडिया संस्थान है, जो अपने कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

दरअसल, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने दावा किया है कि उसे ‘ग्रेट प्‍लेस टू वर्क इंस्‍टीट्यूट, इंडिया’ से इस बात का सर्टिफिकेट मिल गया है कि उसके यहां कर्मचारियों के लिए बेहतर माहौल है ओर यह काम करने के लिए सबसे अच्‍छा संस्‍थान (Great Place to Work) है।

य‍ह इंस्‍टीट्यूट कर्मचारियों के नजरिये से विभिन्‍न संस्‍थानों की ट्रस्‍ट इंडेक्‍स तैयार करता है। इनमें विश्‍वसनीयता (Credibility), आदर (Respect), सौहार्द (Camaraderie), गर्व और निष्‍पक्षता (Pride and Fairness) जैसी बातें शामिल होती हैं। इसके अलावा यह कल्‍चर ऑडिट के माध्‍यम से लोगों का मूल्‍यांकन करता है। इस आधार पर ही रिपोर्ट तैयार की जाती है। इन्‍हीं सब मापदंडों पर खरा उतरने के कारण ही ZEEL को यह सर्टिफिकेट हासिल हुआ है।

इस महत्‍वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने के बारे में ZEEL के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है, ‘यह सर्टिफिकेट मिलने पर मैं ZEE की पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमारे संस्‍थान के लिए कर्मचारी काफी बहुमूल्‍य हैं और यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण है कि हम प्रतिभाओं पर ध्‍यान देते हैं और उन्‍हें आगे बढ़ने का मौका भी देते हैं।

वहीं, ZEEL के चीफ पीपुल ऑफिसर प्रवीर प्रियदर्शी का कहना है, ‘हमारे ग्रुप की पॉलिसी हमेशा से वसुधैव कुटुम्‍बकम की रही है। हम अपने संस्‍थान के प्रत्‍येक कर्मचारी के विकास और उसकी तरक्‍की में विश्‍वास रखते हैं। हमारी ह्यूमन रिसोर्स टीम भी ‘संवाद’ कार्यक्रम के माध्‍यम से संस्‍थान में कार्य का एक बेहतरीन माहौल बनाने की दिशा में कार्यरत है।’

वहीं, ZEEL की इस उपलब्धि के बारे में ‘Great Place to Work® Institute, India’ के सीईओ प्रसेनजीत भट्टाचार्य ने कहा, ‘ZEEL ने अपने यहां हाई ट्रस्‍ट और हाई परफॉर्मेंस कल्‍चर विकसित किया है, जिसके कारण ही यह सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट दर्शाता है कि जी अपने कर्मचारियों का विश्‍वास जीतने में यकीन करता है और अपने कर्मचारियों को बेहतर व भरोसेमंद माहौल प्रदान करता है।’ उल्‍लेखनीय है कि हर साल 50 देशों की 8000 से ज्‍यादा कंपनियां इस सर्टिफिकेट को प्राप्‍त करने की प्रक्रिया में हिस्‍सा लेती हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago