होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब यूट्यूब पर नए यूजर्स आसानी से नहीं कमा सकेंगे पैसे, जानिए क्यों...
अब यूट्यूब पर नए यूजर्स आसानी से नहीं कमा सकेंगे पैसे, जानिए क्यों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूट्यूब ने अपनी एडवर्टाइजमेंट पॉलिसी में कई बदलाव किए हैं, जिसके तहत अब उन चैनल्स पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे, जिनके व्यूज 10,000 से कम हैं। दरअसल उसने यह कदम इसलिए उठाया है क्यों कि वह पायरेटेड विडियो के जरिए पैसे कमाने वाले यूजर्स को रो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूट्यूब ने अपनी एडवर्टाइजमेंट पॉलिसी में कई बदलाव किए हैं, जिसके तहत अब उन चैनल्स पर विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे, जिनके व्यूज 10,000 से कम हैं। दरअसल उसने यह कदम इसलिए उठाया है क्यों कि वह पायरेटेड विडियो के जरिए पैसे कमाने वाले यूजर्स को रोकना चाहता है।
अल्फाबेट इंक की यूट्यूब ने गुरुवार को कहा कि जैसे ही चैनल 10,000 व्यूज की लिमिट पार कर लेगा, उसके बाद कंटेंट का रिव्यू किया जाएगा और विज्ञापन लगाए जाएंगे। हालांकि, यह पॉलिसी पहले से मौजूद पुराने चैनल्स पर लागू नहीं होगी।
यूट्यूब प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट एरियल बार्डिन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘10,000 व्यूज थ्रेशोल्ड (लिमिट) रखने के साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि नए और महत्वकांक्षी यूजर्स पर खराब असर न पड़े।’ ब्लॉग पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले यूजर्स का भी रिव्यू किया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स