होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...एक पत्रकार से उलझ पड़े राष्ट्रपति, कहा- 'फर्जी न्यूज हैं आप'

...एक पत्रकार से उलझ पड़े राष्ट्रपति, कहा- 'फर्जी न्यूज हैं आप'

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पहली बार प्रेस वार्ता की, लेक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पहली बार प्रेस वार्ता की, लेकिन इस दौरान वे एक पत्रकार से वाक्युद्ध में उलझ गए और उसके न्यूज नेटवर्क को फर्जी खबर कहा।

दरअसल, ट्रंप ने बजफीड के माध्यम से अपुष्ट डोजियर जारी किए जाने के मामले पर सीएनएन के रिपोर्टर जिम एकोस्टा से बातों में भिड़ गए और उन्होंने जारी किए गए डोजियर को 'कचरा' बताया। उन्होंने एकोस्टा को सवाल भी नहीं करने दिया और उनके न्यूज नेटवर्क को 'फर्जी न्यूज' कहकर उनकी आलोचना की।

प्रेस वार्ता के दौरान जब ट्रंप दूसरे रिपोर्टरों की ओर देखकर उनसे सवाल पूछने को कह रहे थे, लेकिन इस बीच जब सीएनएन के पत्रकार जिम एकोस्टा ने चिल्लाकर कहा, 'चूंकि आप हम पर हमला बोल रहे हैं, क्या हम एक सवाल पूछ सकते हैं?' इस पर ट्रम्प ने कहा, 'आप नहीं', उन्होंने आगे कहा, 'आपका संस्थान बहुत खराब है'।

रिपोर्टर ने फिर से कहा, 'आप हमारे समाचार संस्थान पर हमला कर रहे हैं, क्या आप हमें एक प्रश्न पूछने का अवसर दे सकते हैं श्रीमान?' ट्रम्प ने उन्हें जवाब दिया, 'अशिष्ट ना बनें'। ट्रंप ने कहा, 'मैं आपको सवाल पूछने की अनुमति नहीं दूंगा, आप फर्जी न्यूज हैं।'

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका की अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की विभाजनकारी बयानबाजी की कड़ी आलोचना की थी और उन्हें एक ऐसा दबंग बताया, जिसने दूसरों को अपमानित किया है। उन्होंने कहा था कि इस साल जो प्रस्तुति सबसे अलग रही, वह किसी अभिनेता की नहीं बल्कि ट्रंप की थी। यह प्रस्तुति उन्होंने एक विकलांग पत्रकार की सार्वजनिक तौर पर नकल उतारते हुए दी थी।

स्ट्रीप ने कहा, ‘इसमें कुछ भी अच्छा नहीं था लेकिन उनकी यह हरकत अपना काम कर गई। इसने अपने दर्शकों को हंसा दिया, उनके दांत दिखाई देने लगे थे। यह एक ऐसा क्षण था, जब हमारे देश के सबसे सम्मानित पद पर बैठने की बात करने वाला एक व्यक्ति एक विकलांग पत्रकार की नकल उतार रहा था। एक ऐसे व्यक्ति की नकल, जो वापस लड़ सकने की ताकत और क्षमता के मामले में उनसे कहीं पीछे था।’

स्ट्रीप ने कहा, ‘जब मैंने उसे देखा तो मेरा दिल टूट गया। मैं अब भी उसे भुला नहीं पाती क्योंकि वह कोई फिल्म नहीं थी, असली जिंदगी में ऐसा किया गया था। जब कोई सार्वजनिक मंच पर किसी को प्रताडि़त करने के लिए ऐसा करता है तो यह सबके जीवन तक जाता है क्योंकि यह दूसरों को ऐसा ही करने की एक तरह से अनुमति दे देता है।’

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 hour ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

9 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

2 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

2 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

11 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 hour ago