होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
प्रो रेसलिंग लीग: दिल्ली सुल्तांस की साक्षी मलिक के मीडिया पर बोल...
प्रो रेसलिंग लीग: दिल्ली सुल्तांस की साक्षी मलिक के मीडिया पर बोल...
<strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो</strong>
दो जनवरी को शुरु हुए प्रो रेसलिंग लीग सीज़न टू में दिल्ली की टीम 'दिल्ली सुल्तांस; की कमान विमन रेसलर साक्षी मलिक के हाथों में हैं। साक्षी ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। मीडिया मुगल अनुराग बत्रा की
अोनरशिप वाली इस टीम का पहला मैच 6 जनवरी को शाम 6 बजे जयपुर निंजास के खिलाफ खेला जाएगा दिल्ली
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
दो जनवरी को शुरु हुए प्रो रेसलिंग लीग सीज़न टू में दिल्ली की टीम 'दिल्ली सुल्तांस; की कमान विमन रेसलर साक्षी मलिक के हाथों में हैं। साक्षी ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। मीडिया मुगल अनुराग बत्रा की
अोनरशिप वाली इस टीम का पहला मैच 6 जनवरी को शाम 6 बजे जयपुर निंजास के खिलाफ खेला जाएगा दिल्ली सुलतान की कमान संभालते हुए साक्षी किसी भी प्रकार के दबाव से इनकार करती हैं और साफगोई से कहती हैं, 'प्रेशर बिलकुल नहीं है, हां… एक्साइटमेंट है।'
वे आगे कहती है कि दिल्ली के सुल्तान खास स्ट्रैटजी के साथ मैदान में उतरेंगे तो उम्मीद है कि लीग हमारी होगी..। दिल्ली सुल्तांस में बजरंग पूनिया, प्रवीण राणा, सत्यव्रत काद्यान जैसे कई कद्दावर रेसलर हैं।
साक्षी मानती हैं कि जिस तरह से यह रेसलिंग लीग शुरू हुई है, यह देश में कुश्ती को एक नया आयाम और मुकाम भी देगी। इस तरह की प्रतियोगिताओं से महिलाओं को और खासकर महिला रेसलर को बढ़ावा मिलेगा।
साक्षी की नजर वैसे तो अब 2018 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स पर है। वह कहती हैं कि हमारी तैयारी तभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन हो सकती है जब साल में हमें कम से कम दो कैंप विदेश में कराए जाएं, जहां हम दूसरे देशों के टॉप रेसलर से मुकाबला करें।
वैसे तो साक्षी पत्रकारों से खुलकर बात करती नज़र आईं, लेकिन एक ही तरह के सवाल बार बार पूछ जाने पर वो झुंझला भी गईं और आखिर में उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि आप सभी जब एक ही जैसे सवाल कर रहे हैं तो एक ही साथ आ जाइए।
यह पूछने पर मीडिया के बारे में वो क्या सोचती हैं- वो तपाक से मामले की नाजुकता समझते हुए बोली, मीडिया ही तो हमारी बात आम लोगों तक पहुंचाता है..हम खिलाड़ी ही क्या हर किसी की जिंदगी का मीडिया एक अहम हिस्सा है...
रेसलरों की जिंदगी पर बनी सुल्तान और फिर दंगल देश भर में धूम मचा रहीं हैं, पर साक्षी कहती हैं कि रेसलिंग पर बनी इन फिल्मों की वजह से रेसलिंग के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा हऐ और इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है।
अगर कोई मेरे जीवन पर फिल्म बनाना चाहेगा तो मुझे उसमें कोई परेशानी नहीं हैं और मेरा किरदार कौन सी हिरोईन करेगी, यह मेरे सोचने का विषय भी नहीं है और न ही यह मेरा काम है...
टैग्स