होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला एंकर ने दिखाई हिम्मत, पीछा करने वाले के साथ किया ये सलूक...

महिला एंकर ने दिखाई हिम्मत, पीछा करने वाले के साथ किया ये सलूक...

भोपाल में एक न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

भोपाल में एक न्यूज चैनल की महिला एंकर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला एंकर ने हिम्मत का परिचय देते हुए मनचले की जमकर धुनाई कर दी। दरअसल, महिला पत्रकार के साथ यह घटना तब घटी जब वह दफ्तर से शनिवार रात घर लौट रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एंकर जब करीब सवा नौ बजे आशिमा मॉल स्थित न्यूज चैनल के दफ्तर से कोलार स्थित अपने घर के लिए निकली थी, तो वहीं मॉल की पार्किंग से ही दो अलग-अलग बाइक सवार उसका पीछा करने लगे। एक युवक की बाइक महिला एंकर की स्कूटी के आगे और दूसरी पीछे चलने लगी। कुछ दूर बाद परेशान होकर एंकर ने अपनी स्कूटी होशंगाबाद रोड स्थित ब्लैक मांबा के सामने रोकी, ताकि दोनों आगे निकल जाएं। लेकिन पीछे चल रहे युवक ने एंकर की स्कूटी के पास अपनी बाइक रोक दी।

इसके बाद गुस्से में एंकर ने उससे पूछा कि पीछा क्यों कर रहे हो, पुलिस बुलाती हूं। तो उस युवक ने महिला एंकर से कहा कि वह अपाहिज है और पुलिस भी उसका कुछ नहीं करेगी। इसके बाद जब एंकर उस युवक की बाइक की चाभी निकालने लगी तो उसने एंकर का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। शोर मचाने पर भी जब मौके पर कोई नहीं आया, तो एंकर ने हिम्मत का परिचय देते हुए उस युवक की धुनाई शुरू कर दी, जिसके बाद वह युवक सॉरी बोलते हुए भाग निकला।

महिला एंकर ने पूरा घटनाक्रम सीएम और महिला हेल्पलाइन को ट्वीट किया। मिसरोद पुलिस फौरन हरकत में आ गई, लेकिन सीएम के ट्विटर हैंडल से रविवार देर रात तक कोई जवाब नहीं मिला। फिलहाल पीड़ित एंकर ने थाने में कोई एफआईआर दर्ज न करने की गुजारिश की है।

वहीं, एएसपी दिनेश कौशल के मुताबिक, पुलिस ने महिला एंकर से बार-बार एफआईआर दर्ज कराने को कहा, लेकिन उन्होंने अदालत में पेशी न करने का हवाला देकर एफआईआर से इनकार कर दिया। बावजूद इसके पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर लिया है, जिसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।  

 

  


टैग्स महिला पत्रकार मनचला छेड़छाड़
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

13 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago