होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी में NBT की महिला पत्रकार से छेड़खानी, विरोध करने पर हुई पिटाई

यूपी में NBT की महिला पत्रकार से छेड़खानी, विरोध करने पर हुई पिटाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी लखनऊ में बेंगलुरु जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार की रात दफ्तर से घर लौट रही राष्ट्रीय दैनिक अखबार नवभारत टाइम्स की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी लखनऊ में बेंगलुरु जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार की रात दफ्तर से घर लौट रही राष्ट्रीय दैनिक अखबार नवभारत टाइम्स की महिला पत्रकार से कार सवार बदमाशों द्वारा हमला और अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात अलीगंज इलाके में सोमवार रात हुई। कार से अपने घर वापस लौट रही महिला पत्रकार को कुछ अन्य कार सवार लोगों ने छेड़खानी की। रिपोर्टर के विरोध करने पर बदमाशों ने अपनी कार ओवरटेक कर उसकी कार के सामने लगा दी और उसे जबरन रोक लिया, जब पत्रकार ने कार से उतरकर उनकी हरकतों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

खबरों के मुताबिक, बदमाशों के हौसले देखकर महिला पत्रकार ने खुद को अपनी कार में बंद कर लिया, लेकिन हमलावर उनकी कार का दरवाजा खुलवाने के लिये उस पर लगातार टक्कर मारते रहे। इस दौरान पीड़िता ने 100 नंबर पर कॉल कर यूपी पुलिस से मदद लेनी चाही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, इस पर महिला ने अपने साथी पत्रकारों को फोन किया।

मीडिया के जरिए रिपोर्टर से छेड़खानी की खबर फैली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी मंजील सैनी और एएसपी अलीगंज मीनाक्षी गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। देर रात तक बदमाशों की तलाश जारी रही, लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढने में नाकामयाब रही।

बताया गया कि कार का रजिस्ट्रेशन बलिया में तैनात एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह की पत्नी मीरा सिंह के नाम पर है। लखनऊ पुलिस ने बलिया के एसपी को मामले की जानकारी दी गई है। तहकीकात में पता चला कि जयप्रकाश सिंह का बेटा सोनू सिंह सोमवार को लखनऊ में ही था। जयप्रकाश सिंह से कई बार मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया लेकिन वह उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनके बेटे व उससे जुड़े लोगों को मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। आरोपियों की कॉल डिटेल निकलवा कर उनकी तलाश की गई, जिसके बाद बलिया पुलिस ने जेपी सिंह के बेटे समीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हैं, जिनकी पहचान विशाल और कार के ड्राइवर गोविंद राजभर के रूप में की गई है।

पुलिस ने फिलहाल कार सवारों के खिलाफ अलीगंज थाने में छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

9 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

15 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

7 hours ago