होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबारों की बढ़ती कीमतों के बीच इस अखबार ने उठाया ये बड़ा कदम...
अखबारों की बढ़ती कीमतों के बीच इस अखबार ने उठाया ये बड़ा कदम...
सैफ अहमद खां ।।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
अखबार के विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखबार ने अपनी कीमत पांच रुपये से घटाकर तीन रुपये कर दी है। माना जा रहा है कि अखबार ने यह कदम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए उठाया है। वित्तीय वर्ष 2017 (FY 17) की अंतिम तिमाही की बात करें तो अखबारों के कवर प्राइज और विज्ञापन दरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
फरवरी के मध्य में चेन्नई के अखबार ‘द हिन्दू’ ने 10 रुपये के कवर प्राइज के साथ खुद को दोबारा लॉन्च किया था। इससे पहले यह अखबार आठ रुपये में बिक रहा था। कुछ दिन पूर्व ही बेनेट कोलमैन ने टाइम्स ग्रुप के तहत अपने विभिन्न अखबारों के (विज्ञापन रेट को आठ से 10 प्रतिशत बढ़ा दिया था। कंपनी का कहना था कि कंटेंट, कॉपी, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और टेक्नोलॉजी में निवेश बढ़ने की वजह से ये रेट बढ़ाए गए हैं।
यदि स्टेट्समैन की बातों पर यकीन करें तो अंग्रेजी भाषा का एक सबसे महंगा अखबार उनका अनुसरण करते हुए अपने कवर प्राइज को कम करेगा। ‘द हिन्दू’ के अलावा ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) का ‘dna’ अखबार भी दस रुपये के कवर प्राइज पर बेचा जा रहा है। पिछली साल 11 अक्टूबर को दिल्ली में 32 पेज के साथ इसे रीलॉन्च किया गया था और यह अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे रहा है।
पिछले कुछ महीनों में प्रिंट इंडस्ट्री में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। एबीपी ग्रुप और एचटी मीडिया में छंटनी के अलावा डेक्कन हेराल्ड ने दिसंबर में अपने दिल्ली एडिशन को बंद कर दिया। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक फ्रॉड मामले में डेक्कन क्रोनिकल होल्डिंग्स लिमिटेड (DCHL) की 263 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति को अटैच कर लिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स