होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE समूह की हिस्सेदारी बेचने के पीछे डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताई ये वजह...
ZEE समूह की हिस्सेदारी बेचने के पीछे डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताई ये वजह...
एस्सेल ग्रुप (Essel Group) इन दिनों 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में अपनी आधी हिस्सेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
एस्सेल ग्रुप (Essel Group) इन दिनों 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में अपनी आधी हिस्सेदारी किसी स्ट्रेटजिक पार्टनर को बेचने की तैयारी कर रहा है।
आखिर यह पूरी कवायद क्यों की जा रही है और इसका क्या परिणाम होगा, इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा से बातचीत कर विस्तार से जानने की कोशिश की। इस पर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया, ‘टेक्नोलॉजी पार्टनर्स को अपने साथ लाने के लिए हम यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए हम अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। साउथ एशिया में हम नंबर वन हैं और हमारी दर्शक संख्या भी ज्यादा है। हमने इसी तरह आगे बने रहने की योजना तैयार की है। दरअसल, हम अपने बिजनेस को भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं।’
अपनी नई रणनीति के बारे में कंपनी की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि बिजनेस का अधिकतम मूल्य प्राप्त करने के लिए स्ट्रेटजिक रिव्यू किया जाना है। इसके लिए एस्सेल ग्रुप ने ‘Goldman Sachs Securities (India) Ltd’ को इसका इनवेस्टमेंट बैंकर नियुक्त किया है। इसके अलावा अमेरिका और यूरोप के ‘LionTree’ को इंटरनेशलन स्ट्रेटजिक एडवाइजर नियुक्त किया गया है।
आजकल AI, lOT, 3D printing AR, VR जैसी आधुनिक तकनीक आ रही हैं। इनके महत्व को देखते हुए स्ट्रेटजिक रिव्यू में इन पर भी ध्यान दिया जाएगा। वैश्विक स्तर पर बदलते मीडिया परिदृश्य में इसके स्ट्रेटजिक रिव्यू के लिए दिवाली के बाद सुभाष चंद्रा के परिवार के लोगों और इसके एडवाइजर्स के बीच मुंबई में मीटिंग भी हो चुकी है। कंपनी का यह भी कहना है कि स्ट्रेटजिक रिव्यू का काम मार्च/अप्रैल 2019 तक पूरा होने की संभावना है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि दुनिया काफी बदल चुकी है और मीडिया, टेलिकॉम, मैन्यूफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी के बीच की रेखा पहले के मुकाबले काफी पतली हो गई है। इस दौरान कई सेमी-कंडक्टर (semi-conductor) बिजनेस में भी कई संभावनाएं दिखीं लेकिन इनमें ज्यादा पूंजी की जरूरत होती है, इसलिए यह कामयाब साबित नहीं हुए। इसके बाद समझ में आया कि बिजनेस में नई-नई टेक्नोलॉजी का समावेश करना पड़ेगा।
रिव्यू से पता चलता है कि ZEEL के 1.3 बिलियन व्यूअर्स हैं और डिजिटल की बात करें तो वहां भी करीब 50 मिलियन यूजर्स हैं और इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। मार्केट ट्रेंड की बात करें तो अपने मजबूत ब्रैंड और देशी-विदेशी चैनलों की बदौलत यह काफी मजबूत स्थिति में है। कंपनी की ओर से यह भी उम्मीद जताई गई है कि इस कवायद से एस्सेल ग्रुप के साथ ही ZEEL के कम शेयरधारकों को भी अपने उद्देश्यों की पूर्ति में मदद मिलेगी।
टैग्स सुभाष चंद्रा 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड एस्सेल ग्रुप