होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायरल हुआ घरेलू हिंसा पर बना ये मार्मिक विडियो, यहां देखें...
वायरल हुआ घरेलू हिंसा पर बना ये मार्मिक विडियो, यहां देखें...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। घरेलू हिंसा के खिलाफ कठोर कानून होने के बावजूद महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ज्यादातर मामलों में लड़कियों और महिलाओं को बाल पकड़कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, घरेलू हिंसा के खिलाफ एक ऐसा ही मार्मिक विडियो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
घरेलू हिंसा के खिलाफ कठोर कानून होने के बावजूद महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ज्यादातर मामलों में लड़कियों और महिलाओं को बाल पकड़कर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, घरेलू हिंसा के खिलाफ एक ऐसा ही मार्मिक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें दिया जा रहा संदेश भी लोगों को पसंद आ रहा है।
2 अप्रैल को बेस्ट एड्स (Best Ads) के फेसबुक पेज से शेयर किए गए इस विडियो को अब तक साढ़े 6 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को लगभग 1 लाख लोग शेयर कर चुके हैं। इस विडियो के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है कि लड़कियां घरेलू हिंसा से इस कदर तंग हो गई हैं कि उन्हें जिस बाल से सबसे ज्यादा लगाव है वह उसे भी कुर्बान करने को तैयार हैं।
विडियो के शुरुआत में लहंगे में सजी-धजी एक लड़की सैलून में आती है। वह चेंज करने के बाद चेयर पर बैठती है और बाल काटने को कहती है। सैलून की कर्मचारी कहती है कि मैम आपके बाल काफी खूबसूरत हैं, इन्हें लंबा ही रहने दीजिए, कहिए तो इसे ट्रिम कर दूं। इसपर पर लड़की बार-बार बाल छोटे करने का इशारा करती है। अधिक छोटे होने के बावजूद भी वह उन्हें और छोटे करने को कहती हैं, ताकि बाल पकड़ में न आ सकें...
यहां देखिए विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स