होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये जर्नलिस्ट अपने को समझती है 'जोकर'...
ये जर्नलिस्ट अपने को समझती है 'जोकर'...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘नूर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नूर रॉय चौधरी नाम की एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट की भूमिका अदा कर रही हैं। बता दें, यह फिल्म पाकि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म ‘नूर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नूर रॉय चौधरी नाम की एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट की भूमिका अदा कर रही हैं।
बता दें, यह फिल्म पाकिस्तानी जर्नलिस्ट व राइटर सबा इम्तियाज की नॉवेल 'Karachi, You're Killing Me!' पर आधारित है, जोकि साल 2014 में आई थी।
फिल्म में कॉमेडी के साथ भरपूर ड्रामा है। ट्रेलर में दिख रहा है कि कैसे एक मस्ती करने वाली लड़की एक घटना के बाद सीरियस पत्रकार बन जाती है।
‘नूर’ फिल्म का निर्देशन सुनील सिप्पी ने किया है, जबकि प्रड्यूस कर रहे हैं भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा। फिल्म में सोनाक्षी के साथ लीड रोल में कनन गिल भी हैं।
ट्रेलर में दिखाया है कि कैसे एक झल्ली सी जर्नलिस्ट अपनी ही लाइफ से काफी परेशान होती है। कहीं भी गिरती-पड़ती रहती है। नए साल पर वह अपनी लाइफ को बदलने की सोचती है, इसी दौरान उसे एक नई स्टोरी मिलती है, जिसकी तलाश में वह मुंबई की गलियों में घूमती है। फिल्म 21 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऐसा नहीं है कि कोई बॉलिवुड एक्ट्रेस पहली बार एक पत्रकार का किरदार निभा रही हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस पत्रकार का किरदार निभा चुकी हैं, जिनमें अभिनेत्री प्रीति जिंटा (लक्ष्य), नरगिस फाखरी (मद्रास कैफे), रानी मुखर्जी (नो वन किल्ड जेसिका), अदिती रॉव हैदरी ('रॉकस्टार), दीया मिर्जा (शूटऑउट एट लोखंडवाला), कंगना रनौत (नॉक आउट), रवीना टंडन (शोभना 7 नाइट्स), करीना कपूर (सत्याग्रह) आदि शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स