होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार के इस फैसले पर 'स्टार इंडिया' के CEO बोले, सही समय पर उठाया सही कदम
सरकार के इस फैसले पर 'स्टार इंडिया' के CEO बोले, सही समय पर उठाया सही कदम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सरकार ने अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए हाल ही में नया वीजा जारी किया है। यह वीजा भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए लाया गया है। इसे एफ वीजा के नाम से जाना जाएगा। सरकार की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सरकार ने अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव करते हुए हाल ही में नया वीजा जारी किया है। यह वीजा भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए लाया गया है। इसे एफ वीजा के नाम से जाना जाएगा। सरकार की पहल का फिक्की मीडिया एंड ऐंटरटेनमेंट कमेटी (FICCI Media and Entertainment Committee) के चेयरमैन और स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने स्वागत किया है।
उदय शंकर का कहना है कि सरकार के इस कदम के कई फायदे होंगे। इससे हमारे युवा आर्टिस्ट और टेक्नीशियनों को विदेशी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा इससे मीडिया और ऐंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टूडियो और एनिमेशन को बहुत जरूरी एक्सपोजर मिलेगा।
उन्होंने कहा, ‘यह सरकार द्वारा सही समय पर उठाया गया सही कदम है। इससे वीजा लेने की प्रक्रिया आसान होगी और देश में विदेशी आर्टिस्ट व टेक्नीशियनों के प्रवेश का रास्ता सुगम हो जाएगा। मुझे यह जानकार भी खुशी हो रही है कि इस तरह के मामलों को देखने के लिए फिल्म वीजा और फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिस (FFOs) भी शुरू होने वाले हैं।’
उदय शंकर के अनुसार, इससे भी ज्यादा यह महत्वपूर्ण है कि ये फिल्में अंतरराष्ट्रीय लेवल पर रिलीज होंगी तो लोगों को देश के पर्यटन स्थलों को देखने का भी मौका मिलेगा और इससे देश के टूरिज्म का प्रमोशन भी होगा।
उल्लेखनीय है कि सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने हाल ही में कहा था कि सरकार ने विदेश फिल्म निर्माताओं को देश में आने और फिल्म बनाने अथवा शूटिंग करने के लिए नई कैटेगरी का वीजा जारी करने का निर्णय लिया है। फिल्म निर्माण के लिए देश भर की खूबसूरत लोकेशंस को दुनिया भर के सामने लाने के लिए यह सरकार द्वारा उठाया गया बेहतर कदम है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स