होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिज्‍नी मीडिया नेटवर्क्‍स में बड़ा फेरबदल, विजय सुब्रमण्यम ने दिया इस्‍तीफा

डिज्‍नी मीडिया नेटवर्क्‍स में बड़ा फेरबदल, विजय सुब्रमण्यम ने दिया इस्‍तीफा

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। विजय सुब्रमण्यम ने डिज्‍नी इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट (मीडिया नेटवर्क्‍स) का पद छोड़ दिया है। डिज्‍नी इंडिया में अभी तक वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट, इंटरेक्टिव और कॉरपोरेट स्‍ट्रेटजी का पद संभाल रहे अभिषेक माहेश्‍वरी को मी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

विजय सुब्रमण्यम ने डिज्‍नी इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट (मीडिया नेटवर्क्‍स) का पद छोड़ दिया है। डिज्‍नी इंडिया में अभी तक वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट, इंटरेक्टिव और कॉरपोरेट स्‍ट्रेटजी का पद संभाल रहे अभिषेक माहेश्‍वरी को मीडिया नेटवर्क्‍स की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। वह मीडिया नेटवर्क्‍स बिजनेस को डिजिटल स्‍पेस में ले जाने वाले कार्यों की कमान संभालेंगे।

इसके अलावा अब तक अभिषेक माहेश्‍वरी जिस पद पर काम कर रहे थे, वह जिम्‍मेदारी संजीत मेहता को दी गई है। उन्‍हें प्रमोशन देकर डिज्‍नी कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स (DCP) का हेड बनाया गया है। वह लाइसेंसिंग और रिटेल बिजनेस की कमान संभालेंगे। वहीं माहेश्‍वरी इंटरैक्टिव बिजनेस की कमान संभालते रहेंगे।

मीडिया नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट के रूप में सुब्रमण्यम पर आठ चैनलों की जिम्मेदारी थी, जिनमें युवाओं पर आधारित चैनल ‘बिंदास’ (Bindass) और ‘बिंदास प्ले’ (Bindass PLAY), मूवीज आधारित चैनल ‘यूटीवी मूवीज’ (UTV Movies) व ‘यूटीवी एक्शन’ (UTV Action) और बच्चों पर आधारित चैनल ‘डिज्नी चैनल इंडिया’ (Disney Channel India), ‘डिज्नी XD इंडिया’ (Disney XD India), ‘डिज्नी जूनियर इंडिया’ (Disney Junior India) और ‘हंगामा टीवी’ (Hungama TV) शामिल थे।

सुब्रमण्यम को टेलिविजन, रेडियो और प्रिंट मीडिया में सेल्स का 20 सालों का अनुभव है। उन्होंने कई बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है, जिनमें मैग्ना प्रकाशन (Magna publishing), टर्नर (Turner) और स्टार एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया (STAR Entertainment Network India) शामिल हैं।

डिज्नी जॉइन करने से पहले सुब्रमण्यम एमटीवी इंडिया में एडवर्टाइजिंग सेल्स के डायरेक्टर थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago