होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोगों पर छाया आईपीएल का खुमार Star India के लिए यूं हो रहा फायदे का सौदा

लोगों पर छाया आईपीएल का खुमार Star India के लिए यूं हो रहा फायदे का सौदा

इन दिनों ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) 2019 का जादू लोगों के सिर चढ़कर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

इन दिनों ‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) 2019 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि पहले हफ्ते में ही इसकी व्युअपशिप में काफी उछाल देखने को मिला है। आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार इंडिया (Star India) के पास हैं। ‘इकनॉमिक टाइम्स’ में छपी खबर के मुताबिक, BARC के आंकड़ों का हवाला देते हुए‘स्टार इंडिया ने बताया कि नेटवर्क पिछले वीकेंड पर करीब 22 करोड़ टीवी दर्शकों तक पहुंचा। इनमें शहरी और ग्रामीण दर्शक के अलावा टीवी और घर से बाहर मैच देखने वाले सभी दर्शक शामिल हैं।

स्टार स्पोर्ट्स के सीईओ गौतम ठाकर ने कहा, ‘हम आईपीएल के पहले वीकेंड पर दर्शकों की संख्या देखकर काफी उत्साहित हैं। इससे समझा जा सकता है कि इस बार का आईपीएल पिछले सभी आईपीएल  की तुलना में बेहतरीन रहने वाला है।’ हिंदीभाषी टीवी बाजार में आईपीएल के दर्शकों की संख्या मैच शुरू होने के दिन ही 8 करोड़ पर पहुंच गयी। पिछले साल यह संख्या छह करोड़ पर थी। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में दक्षिण भारत में आईपीएल  के दर्शकों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी। अगर आईपीएल के हर मैच की बात करें तो औसत इंप्रेशंस 10.5 करोड़ रहे। ठाकर ने कहा कि पिछले आईपीएल  सीजन की तुलना में यह आंकड़ा 29 प्रतिशत अधिक है। BARC के हिसाब से इंप्रेशंस का मतलब यह है कि कम से कम एक मिनट तक कितने दर्शकों ने टीवी पर आईपीएल देखा।

अगर पहुंच की बात करें तो यह आईपीएल देखने वाले कुल दर्शकों की संख्या है, जिन्होंने कम से कम एक मिनट तक कोई मैच देखा हो। ‘स्टार इंडिया’ 24 चैनलों के माध्यम से आईपीएल का लाइव प्रसारण कर रही है। पिछले साल इन चैनलों की संख्या 10 थी। रविवार को स्टार गोल्ड (हिंदी), हंगामा, विजय सुपर, स्टार मा मूवीज, स्टार सुवर्णा, जलसा मूवीज, स्टार प्रवाह और एशिया नेट प्लस जैसे चैनल भी आईपीएल मैच दिखाते हैं।


टैग्स स्टार इंडिया व्युअरशिप आईपीएल
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago