होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विद्युत पात्रा ‘रेड एफएम’ मुंबई के स्टेशन हेड बने
विद्युत पात्रा ‘रेड एफएम’ मुंबई के स्टेशन हेड बने
रेड एफएम ने विद्युत पात्रा को मुंबई का स्टेशन हेड नियुक्त करने की घोषणा की है। पात्रा राजस्व और मुंबई स्टेशन ब्रांड की बेहतरी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पात्रा, रेड एफएम प्रोजेक्ट एवं प्रोग्रामिंग की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, निशा नारायणन को रिपोर्ट करेंगे। उनकी नियुक्त के अवसर पर, नारायणन ने कहा, विद्युत को राजस्व, ब्रांड और डोमेन के क्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
रेड एफएम ने विद्युत पात्रा को मुंबई का स्टेशन हेड नियुक्त करने की घोषणा की है। पात्रा राजस्व और मुंबई स्टेशन ब्रांड की बेहतरी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। पात्रा, रेड एफएम प्रोजेक्ट एवं प्रोग्रामिंग की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, निशा नारायणन को रिपोर्ट करेंगे। उनकी नियुक्त के अवसर पर, नारायणन ने कहा, विद्युत को राजस्व, ब्रांड और डोमेन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। और उनके अनुभव से स्टेशन एवं ब्रांड को जबरदस्त फायदा होगा। विद्युत को हम अपने बोर्ड में पाकर काफी उत्साहित हैं और रेड एफएम में उनके कार्यों को लेकर आशान्वित हैं। रेड एफएम में अपनी नियुक्ति पर पात्रा ने कहा, रेड एफएम मुंबई में असाधारण प्रतिभा और क्षमता को देखते हुए मैं बजाते रहो को और अधिक उंचाइयों पर ले जाने का भरसक प्रयत्न करूंगा। इसके अलावा, ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में पात्रा की मजबूत पृष्ठभूमि है। उन्होंने पिछले चार साल वायकॉम18 में बिताए हैं जहां वे एमटीवी में विभिन्न कार्यों को देखा करते थे। इसके पहले वे आईएनएक्स मीडिया और स्टार इंडिया के साथ थे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स