होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायरल हुआ न्यूज एंकर और VHP लीडर के बीच की तीखी बहस का विडियो, नेता ने छोड़ा शो
वायरल हुआ न्यूज एंकर और VHP लीडर के बीच की तीखी बहस का विडियो, नेता ने छोड़ा शो
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से ही अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई जारी है, और इससे जुड़ी खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियां बनी हुईं हैं। इसी कड़ी में जब एक निजी न्यूज चैनल पर डिबेट हुई, तो बातों ही बातों में माहौल इतना ज्यादा गरमा गया कि टीव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से ही अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई जारी है, और इससे जुड़ी खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियां बनी हुईं हैं। इसी कड़ी में जब एक निजी न्यूज चैनल पर डिबेट हुई, तो बातों ही बातों में माहौल इतना ज्यादा गरमा गया कि टीवी एंकर और विश्व हिंदू परिषद के एक नेता के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई और यह इतनी अधिक बढ़ गई कि नेता को शो बीच में ही छोड़कर निकलना पड़ गया। सोशल मीडिया पर यह विडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह डिबेट ‘सीएनएन-न्यूज 18’ पर हो रही थी, जिसे चैनल के एंकर जक्का जैकब होस्ट कर रहे थे। इस डिबेट में ‘विश्व हिंदू परिषद’ के नेता विजय शंकर और ‘हम हिन्दू’ संगठन के नेता अजय गुप्ता समेत कई राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल थे। डिबेट के दौरान जैकब ने जब अजय गुप्ता से सवाल किया कि क्यों नईम रुब्बानी की मांस की दुकान को बंद कर दिया गया, बिना ये जांच किए कि यह व्यापारी बीफ बेचता था या फिर अन्य किसी जानवर का मांस बेचता था? लेकिन जैकब अजय के जवाब संतुष्ट नहीं दिखे। इसके बाद जैकब ने इसका जवाब वीएचपी नेता विजय शंकर तिवारी से मांगा, लेकिन वे शंकर के जवाब से भी संतुष्ट नही हुए। इसके बाद, जैकब ने कहा कि आप किसी को तब तक दोषी नहीं ठहरा सकते हैं जब तक उसके खिलाफ कानून उसे दोषी साबित न कर दे। एंकर ने यह बात अंग्रेजी में कही, जिसके बाद विजय शंकर ने एंकर से हिंदी में बात करने को कहा, लेकिन जैकब बिना शंकर की बात सुने कहते रहे कि अगर आपको कानून की जानकारी नहीं है तो मुझे कानून मत सिखाइए, जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहसबाजी हुई और शंकर आग बबूला हो गए और शो से यह कहते हुए निकल गए कि क्या बेहूदगी है?
जैकब ने भी शंकर को जाने से नहीं रोका और नाराज होकर बोले कि चले जाइए शो से, अपने शो के लिए ऐसे लोग नहीं चाहिए जिन्हें कानून की जानकारी नहीं है-
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स