होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे The Hindu के पूर्व डिप्टी एडिटर ईश्वर सागर
नहीं रहे The Hindu के पूर्व डिप्टी एडिटर ईश्वर सागर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर सागर का रविवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। उनके बेटे सुशांत सागर ने मीडिया को बताया कि वर्जीनिया के सेंटर विले में रविवार को न्यूमोनिया के कारण उनका निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘द हिंदू’ के पूर्व वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर सागर का रविवार को निधन हो गया। वह 95 साल के थे। उनके बेटे सुशांत सागर ने मीडिया को बताया कि वर्जीनिया के सेंटर विले में रविवार को न्यूमोनिया के कारण उनका निधन हो गया।
सागर लंबे समय तक वॉशिंगटन में ‘द हिंदू’ अखबार के कॉरेस्पोंडेंट और डिप्टी एडिटर के पद रह चुके हैं।
1961 से 1978 के बीच अमेरिकी कॉरेस्पोंडेंट रहे ईश्वर ने अमेरिका में महत्वपूर्ण परिवर्तनों के नागरिक अधिकारों आंदोलनों और वियतनाम विरोधी युद्ध के क्षणों को कवर किया।
वह 1963 में वाशिंगटन में हुए सिविल राइट्स मार्च मौजूद रहे, जब मार्टिन लूथर किंग ने अपनी प्रतिष्ठित ‘आई हैव अ ड्रीम’ भाषण दिया था।
1978 में उन्होंने चेन्नई लौटकर डिप्टी एडिटर और अपने एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य के रूप में काम किया था। 1986 में वह रिटायर हो गए।
उनके परिवार में 67 वर्षीय पत्नी के अलावा दो बेटे सुशांत और वसंत है, जो अमेरिका में रहते हैं, इनका एक बेटे हेमंत की 1986 में मौत हो गई थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स