होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए चैनल की कश्ती में सवार हुए पत्रकार वेद प्रकाश शुक्ला
नए चैनल की कश्ती में सवार हुए पत्रकार वेद प्रकाश शुक्ला
रिपब्लिक भारत’ में भर्तियों का दौर जारी है। तमाम पत्रकार अब तक इसके साथ जुड़ चुके हैं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘रिपब्लिक भारत’ में भर्तियों का दौर जारी है। तमाम पत्रकार अब तक इसके साथ जुड़ चुके हैं। इन पत्रकारों में अब वेद प्रकाश शुक्ला का नाम भी शामिल हो गया है। वेद प्रकाश ने ‘रिपब्लिक भारत’ में बतौर संवाददात जॉइन कर लिया है। इससे पहले वह ‘न्यूज24’ से बतौर रिपोर्टर जुड़े हुए थे।
वेद प्रकाश शुक्ला ‘मंगल कलश’ चैनल में भी रिपोर्टर रह चुके हैं और उन्होंने इलाहाबाद में लगने वाले महाकुंभ को कवर किया था।
उत्तर प्रदेश सरकार में आरटीओ सिस्टम में फर्जीवाड़े पर लिखी गई उनकी खबर को बेस्ट इन्वेस्टीगेटिव स्टोरी 2018 के लिए IMWA अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें नागपुर साहित्य अकादमी की ओर से काव्य श्रीजन सम्मान के साथ ही मध्य प्रदेश मीडिया ऑर्गनाइजेशन की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक वेद प्रकाश ने नोएडा के ISOMES संस्थान से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।
टैग्स वेद प्रकाश शुक्ला