होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'समाचार प्लस' के स्टिंग पर कोर्ट ने दिखाया ये रुख, पुलिस खाली हाथ...

'समाचार प्लस' के स्टिंग पर कोर्ट ने दिखाया ये रुख, पुलिस खाली हाथ...

मुख्यमंत्री के करीबी आईएएस अधिकारी के स्टिंग ऑपरेशन मामले में आरोपी बनाए गए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

मुख्यमंत्री के करीबी आईएएस अधिकारी के स्टिंग ऑपरेशन मामले में आरोपी बनाए गए हिंदी न्यूज चैनल ‘समाचार प्लस’ के एग्जिक्यूटिव एडिटर प्रवीण साहनी व अन्य दो लोगों को नैनीताल हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। दरअसल, कोर्ट ने प्रवीण साहनी और सौरभ साहनी की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी है, जबकि स्टिंग की कमान संभालने वाले राहुल भाटिया की गिरफ्तारी पर गुरुवार को ही रोक लगा दी गई थी।

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए। हाई कोर्ट ने माना कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ऐसे स्टिंग की जरूरत है और राजनेताओं और भ्रष्ट अधिकारयों को बेनकाब करने के लिए यह सही है।  

वहीं दूसरी तरफ, आयुर्वेद विश्वविद्यालय के निलंबित कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा का नाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के स्टिंग के प्रयास में आने के बाद उन पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इस कड़ी में इंटेलीजेंस एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों ने सचिवालय पहुंचकर उनके संबंध में जानकारी जुटाई और दस्तावेज भी लिए।

बता दें कि इस मामले में चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है, जिनमें मृत्युंजय मिश्रा, प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी और राहुल भाटिया का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का स्टिंग न कर पाने पर पत्रकार को धमकी देने के आरोप में फंसे ‘समाचार प्लस’ के एडिटर-इन-चीफ व सीईओ उमेश कुमार शर्मा को सोमवार को देहरादून न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 नवंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उमेश कुमार को उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।

वहीं आईएएस स्टिंग और ब्लैकमेलिंग के आरोपी चैनल के सीईओ उमेश शर्मा को 7 घंटे तक रिमांड पर लेने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। उनसे चार घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस उमेश कुमार से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और लाइसेंसी असलहा बरामद करना चाहती थी, लेकिन गुरुवार को मसूरी रोड स्थित उसके घर पर पड़ताल के बाद भी कुछ नहीं मिला।

बता दें कि उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था, अशोक कुमार के मुताबिक,  'समाचार प्लस' चैनल के पत्रकार आयुष गौड़ ने बीते 10 अगस्त को राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने उमेश शर्मा और अन्य के खिलाफ आरोप लगाया है कि उमेश कुमार शर्मा ने उन्हें उत्तराखंड के प्रमुख अधिकारियों एवं राजनीतिक व्यक्तियों के स्टिंग करने के लिए कहा था।  स्टिंग न हो पाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

गौड़ का आरोप है कि उमेश शर्मा राजनेताओं और अधिकारियों का स्टिंग करते हैं, लेकिन ये स्टिंग चैनल पर प्रसारित नहीं होते। बल्कि, संबंधित लोगों पर दबाव डालकर स्टिंग के एवज में मोटी रकम वसूली जाती है।  

 

 


टैग्स उत्तराखंड हाई कोर्ट आईएएस स्टिंग केस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago