होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिवंगत युवा पत्रकार अभिषेक शुक्ल को कुछ यूं किया गया याद...
दिवंगत युवा पत्रकार अभिषेक शुक्ल को कुछ यूं किया गया याद...
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (लखनऊ उपजा) की ओर से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की जिला इकाई लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (लखनऊ उपजा) की ओर से एनबीटी के दिवंगत युवा पत्रकार अभिषेक शुक्ल को श्रद्धांजलि दी गई।
ये भी पढ़ें : मौत से जिंदगी की जंग हार गया NBT का पत्रकार...
शोकसभा में मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी ने कहा कि पत्रकार समाज का सबसे सजग और जागरूक प्रहरी होता है। पत्रकार हमेशा संघर्षपूर्ण स्थितियों में जूझकर समाज को सही दिशा में ले जाने का प्रयास करता है। किसी पत्रकार का असमय जाना समाज और मीडिया जगत की बहुत बड़ी क्षति है। साध्वी ने कहा कि हम सबको आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए।उपजा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने कहा कि जब कोई जाता है तो दुख होता है, जब कोई असमय विदा लेता है तो अन्तस तक पीड़ा होती है। डेस्क के साथी पत्रकारों के काम को सुंदर और पठनीय बनाकर प्रस्तुत करते हैं। यह विडंबना ही है कि डेस्क के साथी मीडिया जगत के अघोषित योद्धा बनकर रह जाते हैं। सब कुछ करने वाले साथी गुमनामी की जिंदगी गुजार देते हैं।
मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि उपजा की यह अच्छी पहल है कि नेपथ्य में रहने वालों को याद किया जा रहा है। अभिषेक समाचार के अच्छे शिल्पकार थे। लखनऊ उपजा के अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि समाज, पाठक और सरकार सिर्फ फील्ड रिपोर्टरों को याद करते हैं। समाचार को रोचक और प्रभावपूर्ण बनाकर प्रस्तुत करने में डेस्क के साथियों का योगदान अहम है। दिवंगत पत्रकार के परिवार के साथ हम सबका सहयोग बना रहेगा, ऐसी सबसे अपेक्षा है।
अभिषेक शुक्ल को श्रद्धांजलि देने वालों में उपजा के प्रदेश मंत्री रत्नाकर मौर्य, जिला महामंत्री आशीष मौर्य, उपाध्यक्ष एसवी सिंह, सुशील सहाय, मंत्री पद्माकर पांडेय, विनय तिवारी, कार्यालय मंत्री अतुल मोहन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंह, अश्वनी जायसवाल, वीरेंद्र त्रिपाठी, अजय कुमार वर्मा, अजय शर्मा, धनंजय सिंह, एनबीटी के वरिष्ठ पत्रकार रोहित मिश्र, सुशील दोषी और प्रवीण राय, जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार सिंह, ईटीवी भारत के अनुराग मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शफ़ीक़ अहमद, विनीत सहित अन्य साथियों ने भी अपने संस्मरण सुनाए।
टैग्स