होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, इस अखबार के फ्रंट पेज की खबर पर क्यों भड़का लोगों का गुस्सा
जानिए, इस अखबार के फ्रंट पेज की खबर पर क्यों भड़का लोगों का गुस्सा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ब्रिटेन का प्रमुख अखबार ‘डेली मेल’ अपने फ्रंट पेज की एक खबर को लेकर विवादों में घिर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेरिजा मे और निकोला स्टर्जन के पैरों की तुलना के लिए जिस तस्वीर का प्रयोग किया गया है वह एक कार्यक्रम के दौरान ली गई, जब टेरिजा और निकोला ब्रेग्जिट के मुद्दे पर चर्चा कर रहीं थी।
इस फोटो में दोनों महिला राजनेताओं के पैरों पर कटाक्ष करते हुए अखबार ने हेडिंग दी है, 'ब्रेग्जिट की परवाह छोड़ो, यह सोचो कि लेग्जिट कौन जीतता है।'
वहीं कॉलमिस्ट सारा विन ने अपनी इस खबर में दोनों फीमेल लीडर्स के कपड़ों की तुलना करते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। खबर में कहा गया 'बॉक्सी नेवी ब्लेज़र, घुटनों तक टिकी स्कर्ट, शाइनी न्यूड टाइट्स और पॉइंटी शू- दुनिया भर में एक खास उम्र में करियर को गंभीरता से लेने वाली महिलाओं द्वारा अपनाया जाने वाला पहनावा।'
कॉलमिस्ट ने खबर में इस बात पर जोर दिया कि 'दोनों महिलाएं चर्चा के दौरान अपने लुक्स के आधार पर भी मैदान जीतना चाहती थीं।'
डेली मेल की इस खबर की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। आलोचना करने वालों में आम नागरिक ही नहीं, ब्रिटेन के सांसद और कई राजनयिक भी शामिल हैं।
लेबर सांसद वेटे कूपर ने लिखा, ‘ये 2017 है। दो महिलाओं के फैसले ये तय करेंगे कि यूनाइटेड किंगडम रहेगा या नहीं। और फ्रंट पेज की खबर उनके निचले अंगों के बारे में है। जाहिर है।’
वहीं पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के डॉक्टर एलियस्टर कैम्पबेल ने अखबार को ‘घटिया’ बताते हुए लोगों से अपील की कि उन्हें जहां कई अखबार की कॉपी मिले, उसे फाड़ दें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स