होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'UC न्‍यूज' 1000 लेखकों को देगी 50,000 रुपए महीना

'UC न्‍यूज' 1000 लेखकों को देगी 50,000 रुपए महीना

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने बुधवार को भारत केंद्रित कंटेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। इस कड़ी में समूह ने अपनी इकाई यूसी वेब इंक के अंतर्गत 'वी-मीडिया रिवार्ड 2.0' योजना को शुरू किया। कंपनी ने शुरुआती दौर में इसमें पांच क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप ने बुधवार को भारत केंद्रित कंटेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। इस कड़ी में समूह ने अपनी इकाई यूसी वेब इंक के अंतर्गत 'वी-मीडिया रिवार्ड 2.0' योजना को शुरू किया। कंपनी ने शुरुआती दौर में इसमें पांच करोड़ रुपए का निवेश किया है, लेकिन अगले दो सालों में कंटेंट के विस्तार के लिए अलीबाबा इसमें 200 करोड़ रुपए का और निवेश करेगा।

इतना ही नहीं ‘यूसी वेब’ कंटेंट क्रिएटर और राइटर्स को इनकम का मौका देने जा रही है। यूसी वेब ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने वी-मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 हजार कंटेंट क्रिएटर्स या राइटर्स को हर महीने मिनिमम 50 हजार रुपए का भुगतान करेगी।

बता दें कि यूसीवेब के कंटेंट वितरण प्लेटफॉर्म ‘यूसी न्यूज’ को को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था, जो अब देश का सबसे तेजी से बढ़ता ऐप बन चुका है और इसके भारत में मासिक सक्रिय यूजर्स (एमएयू)  की संख्या 8 करोड़ को पार कर चुकी है।

इस मौके पर यूसीवेब के सह-संस्थापक शियाओपेंग ने कहा, ‘अलीबाबा डिजिटल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वह अगले तीन सालों में भारत में कंटेंट में 7.2 अरब डॉलर निवेश करेगा, और अब बता दें कि यह निवेश उसी घोषणा का ही हिस्सा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में अब तक 4,00,000 से ज्यादा स्वप्रकाशक हैं और इस बाजार के विशेषकर खास वर्गों में बढ़ने की भारी संभावना है।’

बता दें कि ‘यूसी न्यूज’ का लक्ष्य अपने यूजर्स को अपग्रेडेड कंटेंट और बेहतर सर्विस उपलब्ध कराना है।

कंपनी के मुताबिक, पिछली तिमाही में उसके विडियो कंटेंट में 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। इस वजह से कंपनी छोटे विडियो कंटेंट के लिए एक अलग टीम भी गठित कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यूसी वी-मीडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को ‘यूसी न्यूज’ पर अपने अनुयायियों को बनाने, लिखने, साझा करने और उनके अनुयायियों के साथ जुड़ने का मौका मिलता है। वी-मीडिया पुरस्कार योजना के अंतर्गत, भारत और इंडोनेशिया में 1,000 कंटेंट लेखकों की भर्ती की जाएगी, जो यूसी न्यूज प्लेटफॉर्म के जरिये कम से कम 50,000 रुपए प्रति माह कमाने में सक्षम होंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago