होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लॉन्चिंग से पहले ही TV9 के हिंदी चैनल ने यूं जाहिर किए अपने तेवर
लॉन्चिंग से पहले ही TV9 के हिंदी चैनल ने यूं जाहिर किए अपने तेवर
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9’ (TV9) के जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9’ (TV9) के जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) को लेकर तमाम कवायद चल रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसकी उपस्थिति पहले ही दर्ज हो चुकी है। अब ग्रुप की ओर से ‘इंसान’ नामक एक शॉर्ट फ़िल्म लॉन्च की गई है। इस शॉर्ट फिल्म के जरिये यह जताने की कोशिश की गई है कि खबरों के नाम पर चैनल पत्रकारिता के मूल्यों से कोई समझौता नहीं करेगा।
ग्रुप की ओर से इस फिल्म के बारे में कहा गया है, 'एक पत्रकार के तौर पर हमारा काम हर क़ीमत पर ख़बर करना ही नहीं होता है, बल्कि मानवता की रक्षा करना भी दायरे में आता है। ‘TV 9 भारतवर्ष’ एक बार फिर से देश के अंदर असल पत्रकारिता को वापस लाने का प्रयास कर रहा है जो अब सिर्फ किताबों में मौजूद है। यह शॉर्ट फ़िल्म पत्रकार से लेकर एक आम इंसान तक को सोचने पर मजबूर करेगी कि देश का सच्चा नागरिक होने के नाते उनका पहला कर्तव्य क्या होना चाहिए?'
इस शॉर्ट फिल्म को आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स टीवी9 न्यूज नेटवर्क टीवी9 भारतवर्ष