होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी टुडे समूह के हाथों में आई अब इस अखबार की पूरी कमान...

टीवी टुडे समूह के हाथों में आई अब इस अखबार की पूरी कमान...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड (TV Today Network Limited) ने पिछले हफ्ते इंडिया टुडे ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड (India Today Online Private Limited) और मेल टुडे न्‍यूजपेपर्स प्राइवेट लिमिटेड (Mail Today Newspapers

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड (TV Today Network Limited) ने पिछले हफ्ते इंडिया टुडे ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड (India Today Online Private Limited) और मेल टुडे न्‍यूजपेपर्स प्राइवेट लिमिटेड (Mail Today Newspapers Private Limited) में इक्विटी शेयर्स अधिग्रहण कर  लिए है। इंडिया टुडे ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड के 74,887,389  इक्विटी शेयर्स के अधिग्रहण (acquisition) के बाद टीवी टुडे के पास इसकी 100 प्रतिशत पेड अप शेयर कैपिटल (paid-up share capital) का नियंत्रण आ गया है।

इस बारे में टीवी टुडे के कंपनी सेक्रेटरी आशीष सभरवाल ने कहा, ‘हमे यह शेयर्स अपनी प्रमोटर कंपनी ‘Living Media India Limited’ से गिफ्ट के रूप में प्राप्‍त हुए है।’ इसके साथ ही 15 मार्च को टीवी टुडे ने इसी तरह A.N. (Mauritius) Limited  से मेल टुडे न्‍यूजपेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के 33,042,625 इक्विटी शेयर्स का अधिग्रहण कर लिया था। इसके परिणामस्‍वरूप इंडिया टुडे ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड के साथ ही टीवी टुडे के पास मेल टुड़े की 100 प्रतिशत पेडअप शेयर कैपिटल है।

सभरवाल का कहना है कि मेल टुडे इसके साथ ही टीवी टुडे के पूर्ण स्‍वामित्‍व वाली सहयोगी कंपनी बन गई है। हालांकि उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि अधिग्रहण पूरी तरह से एक कंपनी के तहत टेलिविजन, ऑनलाइन और प्रिंट प्रॉपर्टी का एक साथ प्रतिनिधित्‍व नहीं करता है क्‍योंकि टीवी टुडे भी ‘Living Media’ की सहयोगी कंपनी है।

28 दिसंबर 1999 को रजिस्‍टर्ड टीवी टुडे एक लिस्‍टेड कंपनी है जो आज तक और इंडिया टुडे जैसे चैनलों के प्रसारण की देखरेख करती है। पिछले वित्‍तीय वर्ष में टेलिविजन प्रोग्रामिंग और ब्रॉडकास्टिंग एक्टिविटी का इसमें 98 प्रतिशत योगदान था और इसका वार्षिक टर्नओवर 577 करोड़ रुपये से अधिक था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

11 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago