होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CNBC-आवाज पर आलोक जोशी का पैनल तो जोरदार था, पर चर्चा रोचक नहीं हुई...

CNBC-आवाज पर आलोक जोशी का पैनल तो जोरदार था, पर चर्चा रोचक नहीं हुई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कभी कभी बेहतर आइडिया होते हुए भी उसका प्री-प्रोडक्शन या शो के एक्जीक्यूशन की प्लानिंग पर ज्यादा जोर ना देने से शोज मात भी खा सकते हैं, कम से कम एक लेवल पर ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट तो खो ही देते हैं। पिछले दिनों हिंदी न्यूज चैनल्स पर आए दो

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कभी कभी बेहतर आइडिया होते हुए भी उसका प्री-प्रोडक्शन या शो के एक्जीक्यूशन की प्लानिंग पर ज्यादा जोर ना देने से शोज मात भी खा सकते हैं, कम से कम एक लेवल पर ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट तो खो ही देते हैं। पिछले दिनों हिंदी न्यूज चैनल्स पर आए दो शोज में ऐसा ही हुआ। आइडिया थोड़ा अलग था, तो शुरू में कइयों को लगा कि कुछ अलग होगा, लेकिन देखते देखते लगा कि अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाता तो शो और बेहतर हो सकता था। इनमें से एक शो था सीएनबीसी आवाज का ‘आईवाज अड्डा’ और दूसरा एबीपी का चुनावी शो।

एबीपी ने इस मामले में शुरुआत की, यूपी चुनाव के लिए बनाए अपने शो में यूपी के कई शहरों में अपने स्ट्रिंगर्स को वहां के बड़े पत्रकारों का इंटरव्यू करने भेजा कि उनका क्या सोचना है, किसके पक्ष में चुनवी समीकरण है और कौन किसका और कैसे गणित बिगाड़ सकता है। आइडिया अच्छा था, पहले भी चैनल्स लोकल पत्रकारों की राय मंगाते रहे हैं। लेकिन शायद स्ट्रिंगर्स को इंटरव्यू के लिए पत्रकार चुनने की इजाजत दे दी गई थी, देखकर लगा कि उन्होंने चुनने में योग्यता के बजाय अपने सम्बन्धों को तरजीह दी। अब जैसे वाराणसी में जो स्ट्रिंगर लाइव कुछ लोगों के साथ खड़ा था, वो सारे लोग अखिलेश यादव की ही सरकार बनाने की बात कर रहे थे, जैसे भाड़े पर या सपा के ऑफिस से ही फोन करके बुलाए गए हों। प्री-प्लानिंग होती तो इस बात की भी होती कि एक ही पार्टी के लोग लाइव पर ना आ जाएं कहीं। लेकिन ये हुआ, पत्रकार चुनने के मामले में हुआ।

ऐसे ही सीएनबीसी आवाज पर मैनेजिंग एडिटर आलोक जोशी का एक शो रात आठ बजे आता है ‘आवाज अड्डा’। उसमें दो तीन दिन पहले डिस्कशन के लिए एक टॉपिक लिया गया राहुल और अखिलेश का गठबंधन। आम तौर पर अलग अलग विचार की पार्टियों के लोग होते हैं, जो एक दूसरे का विरोध करते हैं और बहस रोचक बन जाती है। लेकिन आलोक जोशी ने इस बहस में केवल पत्रकारों को रखा, अब पत्रकारों के नाम सुनिए, पंकज पचौरी, विनोद शर्मा, अभय दुबे, प्रभु चावला, यूपी के अम्बरीश कुमार और एक सीसीडीएस के हिलाल अहमद।

पंकज पचौरी, विनोद शर्मा और अभय दुबे आमतौर पर बीजेपी के हक में नहीं बोलते हैं, अम्बरीश कुमार भी अखिलेश फैन थे और हिलाल अहमद भी। लगा कि प्रभु चावला इन सबका विरोध करेंगे तो बहस मे रोचकता आएगी, लेकिन प्रभु चावला ने भी वो रोल प्ले नहीं किया बल्कि पूरी डिबेट में पैनल के सभी वक्ताओं का एक ही मत था कि ये गठबंधन कमाल दिखा सकता है और सभी एक सुर में उसके पक्ष में तर्क देते दिखे। अब सोचना ये है कि बहस तो हुई नहीं, वाद विवाद या एक दूसरे की बात पर ऐतराज तो हुआ नहीं, एंकर ने भी कोई खास नेगेटिव क्वश्चन नहीं पूछा तो फिर शो को कोई क्यों देखे? सिवाय कांग्रेस और सपा फैंस को छोड़कर।

ऐसे में टीवी पत्रकारों को ये ध्यान देने की जरूरत है कि शो में अंत तक रोचकता कैसे बनी रहे, निष्पक्षता और सभी तरह के विचारों की जगह कैसे बनी रहे। अगर कुछ ना भी बना रहे तो भी टीआरपी लाने के लिए रोचकता तो जरूरी है ही, जब सब एक ही सुर में अलापेंगे तो आधे ही सही ऑडियंस तो मूव करेगा ही और इसे करने के लिए बस प्री-प्लानिंग की थोड़ी जरूरत है।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

23 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

47 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

1 hour ago