होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे युवती से वरिष्ठ पत्रकार ने की अश्लील हरकत
डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा दे युवती से वरिष्ठ पत्रकार ने की अश्लील हरकत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली से सटे नोएडा में टीवी चैनल के एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर की युवती से अश्लील हरकत का मामले सामने आया है। पीड़िता ने थाना सेक्टर-49 में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली से सटे नोएडा में टीवी चैनल के एक वरिष्ठ पत्रकार द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर की युवती से अश्लील हरकत का मामले सामने आया है। पीड़िता ने थाना सेक्टर-49 में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि पत्रकार ने युवती को न्यूज चैनल के डिस्टीब्यूटर बनाने का लालच देकर ग्वालियर से नोएडा बुलाया था और उसे नोएडा के सेक्टर-50 स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया था। आरोप है कि आरोपी पत्रकार ने युवती से अश्लील हरकत की।
थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने मीडिया को बताया कि ग्वालियर की रहने वाली युवती ने थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई है कि एक न्यूज चैनल के डिस्टीब्यूटरशिप देने के लिए संजय करन नामक वरिष्ठ पत्रकार ने उसे नोएडा बुलाया। युवती का आरोप है कि उसके आने के बाद सेक्टर-50 के बी-272 में स्थित गेस्ट हाउस में उसे ठहराया गया।
युवती का आरोप है कि बुधवार को संजय करन ने उसके साथ मीटिंग की थी और उस दौरान उसने न्यूज चैनल के डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के एवज में उसे धन के साथ-साथ युवती से शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। युवती ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गेस्ट हाउस में ही छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि ग्वालियर की रहने वाली युवती की तहरीर पर आरोपी पत्रकार के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स