होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV एंकर नैना यादव अब इस चैनल से करेंगी नई शुरुआत
TV एंकर नैना यादव अब इस चैनल से करेंगी नई शुरुआत
टीवी एंकर नैना यादव अब अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टीवी एंकर नैना यादव ‘Zee Hindustan’ से नाता तोड़कर ‘न्यूज नेशन’ चैनल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली नैना यादव को एंकरिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2007 से मीडिया में एंकरिंग की शुरुआत की थी।
इससे पहले वह btv news, ज़ी24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज़ (मप्र-छत्तीसगढ़), न्यूज़18इंडिया (IBN7) जैसे मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता के अलावा नैना यादव सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और ‘Koshish-एक बदलाव की' संस्था की डायरेक्टर भी हैं। यह संस्था समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है।
टैग्स नैना यादव