होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल पर नजर आएंगी ज्योत्सना बेदी

अब इस चैनल पर नजर आएंगी ज्योत्सना बेदी

टीवी एंकर ज्योत्सना बेदी एक बार फिर नई जिम्मेदारी संभालने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

टीवी एंकर ज्योत्सना बेदी एक बार फिर नई जिम्मेदारी संभालने जा रही हैं। फिलहाल ‘न्यूज24’में प्रड्यूसर व एंकर के पद पर कार्यरत ज्योत्सना बेदी ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल से अपनी नई पारी का आगाज करेंगी।

‘न्यूज24’ से पहले वह ZEE मीडिया समूह में भी काम कर चुकी हैं, जहां वह ‘ZEE हिन्दुस्तान’ में एंकर के साथ-साथ असोसिएट प्रड्यूसर की भूमिका में थीं। ‘ZEE हिन्दुस्तान’ में ज्योत्सना के दो शो 'बीएसएफ की कमांडो बेटियां' और 'ताकत वतन की हमसे है', काफी लोकप्रिय रहे हैं।

वह मई, 2017 से ZEE मीडिया के साथ जुड़ी हुईं थीं, जहां एक साल की पारी के दौरान उन्होंने ‘ZEE हिन्दुस्तान’ के अलावा समूह के अन्य चैनलों ‘ZEE राजस्थान’ और ZEE बिहार-झारखंड’ में भी अपना योगदान दिया था। शाम की चुनावी डिबेट से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर उन्होंने बेहतरीन एंकरिंग का प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यू भी किए। 15 अगस्त पर बनाए गए उनके शो के लिए उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मान’ (डॉ. राधा कृष्ण मेमोरियल नेशनल मीडिया नेटवर्क अवॉर्ड्स-2017) से सम्मानित किया जा चुका है।  

‘न्यूज24’ के साथ ज्योत्सना की यह दूसरी पारी थी। इससे पहले ‘न्यूज24’ से वह एक दिसंबर 2014 को जुड़ी थीं और करीब ढाई साल तक यहां रहीं। यहां वह दो घंटे का मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन ‘जागो इंडिया’ और एक घंटे का स्पेशल शो ‘कालचक्र’ (ज्योतिष आधारित शो) व ‘संजीवनी’ (हेल्थ शो) होस्ट करती थीं। इसके अतिरिक्त वे जनरल न्यूज बुलेटिन में भी नजर आती थीं। इसके बाद ZEE ग्रुप से होते हुए उन्होंने दोबारा न्यूज24 जॉइन किया था।

मीडिया इंड्रस्ट्री में ज्योत्सना को छह-सात साल का अनुभव है और अपनी प्रतिभा के दम पर वह कम समय में ही इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI)  से बतौर ट्रेनी की थी, इसके बाद वे जून, 2013 में हिंदी न्यूज चैनल ‘पी7’ से जुड़ गईं, जहां उन्हें न्यूज एंकरिंग की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। इसके अलावा वे यहां असिटेंट प्रड्यूसर के तौर पर रनडाउन भी संभालती थीं और हरियाणा न्यूज बुलेटिन के लिए आउटडोर वॉकथ्रू भी करती थीं।

ज्योत्सना बेदी ने ‘दैनिक नवज्योति’ अखबार और ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में इंटर्नशिप की है। मीडिया सक्सेस एकैडमी (Media Success Academy) से उन्होंने एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा लिया है।


टैग्स रिपब्लिक भारत ज्योत्सना बेदी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

14 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

15 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

16 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

9 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago