होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI और Star India के बीच चल रहे विवाद में जज ने उठाया यह कदम
TRAI और Star India के बीच चल रहे विवाद में जज ने उठाया यह कदम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘स्टार इंडिया’ और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के बीच चल रहे टैरिफ ऑर्डर विवाद का फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। इन दिनों यह मामला मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष लंबित पड़ा हुआ है। इस मामले
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘स्टार इंडिया’ और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के बीच चल रहे टैरिफ ऑर्डर विवाद का फिलहाल कोई हल निकलता नहीं दिख रहा है। इन दिनों यह मामला मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष लंबित पड़ा हुआ है। इस मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को होनी थी। सूत्रों का कहना था कि चीफ जस्टिस द्वारा नामित एक और जज ने मामले की सुनवाई से इनकार कर दिया है। हालांकि इसका कोई कारण नहीं पता चला है। बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद जज ने संक्षिप्त बातचीत के बाद यह निर्णय लिया है।
यह दूसरा मौका है जब कॉपीराइट एक्ट उल्लंघन के मामले में जज द्वारा सुनवाई से इनकार किया गया है। कुछ हफ्ते पहले ही जस्टिस एस नागामुथु और जस्टिस अनिता सुमंत ने खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था। उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक गुमनाम याचिका दाखिल होने के बाद यह निर्णय लिया था। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि जस्टिस नागामुथु ने स्टार इंडिया के वकील पी चिदंबरम से जज के तौर पर नियुक्त करने के लिए कहा था।
दो जजों की खंडपीठ द्वारा सुनवाई से इनकार करने के बाद यह मामला लंबित पड़ा हुआ था। इस बीच पांच अप्रैल को जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ भी ले ली थी। नए जज द्वारा मामले की सुनवार्इ से इनकार के बाद अब गेंद एक बार फिर मुख्य न्यायाधीश के पाले में आ गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स