होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC ने बताया कारण, वेबसाइट पर क्यों नहीं दिए जा रहे हैं रेटिंग्स के आंकड़े

BARC ने बताया कारण, वेबसाइट पर क्यों नहीं दिए जा रहे हैं रेटिंग्स के आंकड़े

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टश ऑडियंस रिसर्च काउंसिल'...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर व्युअरशिप डाटा जारी न करने का कारण स्पष्ट किया है। इस बारे में बार्क इंडिया के प्रवक्ता का कहना है, ‘टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर के कारण डाटा में काफी अस्थिरता आ रही है। ऐसे में इस अवधि के दौरान एकत्रित किए जाने वाले डाटा से व्युअर्स की पसंद का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा है, इसलिए बार्क इंडिया की टेक्निकल कमेटी और बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस अवधि के दौरान कुछ डाटा को अपनी वेबसाइट पर जारी करने के लिए अस्थाई रूप से रोक दिया जाए।‘

इससे पहले 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' ने बार्क इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया था कि व्युअरशिप डाटा को अपनी वेबसाइट पर जारी करने के संबंध में दिए गए उसके दिशा-निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है। इस बारे में जवाब देने के लिए बार्क इंडिया को पांच अप्रैल तक का समय दिया गया था।   

दरअसल, बार्क इंडिया को लगता है कि इस तरह के भ्रामक आंकड़ों को वेबसाइट पर डालना सार्वजनिक हित के खिलाफ होगा और इसका निहित स्वार्थों से दुरुपयोग हो सकता है। प्रवक्ता का कहना है, ‘बार्क इंडिया इस स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। हम फिर बता दें कि सबस्क्राइबर्स के लिए डाटा को जारी करने से नहीं रोका गया है। हमारे क्लांइट्स को बिना किसी वाधा के हर हफ्ते डाटा मिल रहे हैं।’

यहां बता दें कि इससे पहले भी ट्राई ने बार्क इंडिया को तुरंत प्रभाव से डाटा जारी करने को कहा था। उस समय बार्क इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था, ‘ट्राई ने सलाह दी है कि हमें अपनी वेबसाइट पर टॉप चैनल्स और कार्यक्रमों के डाटा को फिर से शुरू करने पर भी विचार करना चाहिए। हम अपने शेयरहोल्डर्स के साथ उस परामर्श पर विचार कर रहे हैं।’


टैग्स बार्क इंडिया टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया व्युअरशिप डाटा
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

4 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

8 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

19 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago