होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TOI ने बताया- किन दबावों से जूझ रहा है प्रिंट मीडिया

TOI ने बताया- किन दबावों से जूझ रहा है प्रिंट मीडिया

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश का प्रिंट मीडिया इन दिनों काफी दबाबों के बीच काम कर रहा है। ऐसे कई दबाब हैं जो प्रिंट मीडिया को कमजोर करने और उसे घेरने के लिए एक साथ मिलकर सामने आ गए हैं। ऐसे में प्रिंट मीडिया का भविष्य खतरे में पड़त

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश का प्रिंट मीडिया इन दिनों काफी दबाबों के बीच काम कर रहा है। ऐसे कई दबाब हैं जो प्रिंट मीडिया को कमजोर करने और उसे घेरने के लिए एक साथ मिलकर सामने आ गए हैं। ऐसे में प्रिंट मीडिया का भविष्य खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। ऐसा मानना और कहना है देश के सबसे बड़े मीडिया समूह के अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' का।

इस मामले को लेकर ‘ द टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ ने अपने पेज एक बड़ा कॉलमसाइज एडिटोरियल लिखा है। इस एडिटोरियल में बताया गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में अपना वजूद कायम रखने के लिए कई बड़े राष्‍ट्रीय अखबार अपने एडिशंस बंद कर रहे हैं, खर्च घटा रहे हैं। स्‍टाफ की छंटनी कर रहे हैं और विस्‍तार नहीं कर रहे हैं अथवा इसमें कम पैसा लगा रहे है। देश में चल रहे हजारों छोटे अखबार पिछले पांच साल से यही सब कर रहे हैं।

अब गुड्स एवं सर्विस टैक्‍स (GST) लागू होने के बाद टैक्‍स बढ़ने पर स्थितियां और बिगड़ने वाली हैं। इसके अलावा यदि दो महीने से चल रहा नोटबंदी (demonetisation) का प्रभाव यदि इस तिमाही से लेकर अगली तिमाही तक भी जारी रहता है और सरकार वेतन आयोग (wage board) मामले में राहत नहीं देती है तो प्रिंट मीडिया का हाल और खराब हो जाएगा।

हाल ही आई वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद से कई प्रिंट कंपनियां पहले से ही परेशान चल रही है। दरअसल, पूवर्वती सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूर कर अखबारों मालिकों पर दबाव डाला था कि वे एरियर के साथ अपने कर्मचारियों के वेतन में 45-50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करें। इस आदेश के बाद से इस इंडस्‍ट्री से जुड़े हुए चपरासी, क्‍लर्क और ड्राइवर भी अब तीन गुना सैलरी पा रहे हैं जो देश में किसी भी अन्‍य इंडस्‍ट्री के मुकाबले काफी ज्‍यादा है।

ऐसे में अब तक मुनाफे में चल रहे बड़े पब्लिशर्स काफी घाटे की ओर जा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी न्‍यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्‍ट ऑफ इंडिया’ (PTI) पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है और वर्ष 2013-14 में स्‍टाफ पर किए जाने वाले खर्चे (staff costs) में पहले के मुकाबले 173 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इसका परिचालन घाटा (operating losses) काफी ज्‍यादा बना हुआ है।

नोटबंदी के बाद से भी प्रिंट मीडिया पर एक तरह से कहर टूट पड़ा है। हमारे देश में अखबार का बिजनेस ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्‍यू पर बहुत ज्‍यादा निर्भर रहता है। इसमें कुल रेवेन्‍यू का 70-80 प्रतिशत तक योगदान होता है। पिछले पांच साल से भी टीवी के मुकाबले प्रिंट में पहले ही बहुत कम ग्रोथ चल रही थी। टेलिविजन में जहां यह 15-18 प्रतिशत और डिजिटल में 35-40 प्रतिशत थी, वह प्रिंट में सिर्फ 4 से 6 प्रतिशत थी। लेकिन नोटबंदी के बाद से इस स्थिति को और खराब कर दिया है और सभी कैटेगरी के ऐडवर्टाइजर्स ने अपने खर्चों में कटौती कर दी है। या तो उन्‍होंने अपने ऐड कम कर दिए हैं अथवा पहले की डील को रद कर दिया है।

वहीं सरकार ने मार्केट रेट के मुकाबले सरकारी विज्ञापन देने वाली एजेंसी डीएवीपी (DAVP) के रेट में बढ़ोतरी से इनकार कर स्थिति को और बिगाड़ दिया है। सितंबर 2010 के बाद से सिर्फ एक बार ही DAVP  के रेट संशोधित (revised) हुए हैं।

बड़े अखबारों में सरकारी विज्ञापनों पर अखबारों द्वारा अपनी ओर से सब्सिडी दिए जाने के कारण उनके लिए पेपर की कीमत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अखबार मालिकों को कितना खर्च उठाना पड़ रहा है।

इन सबके बावजूद भारतीय अखबारों की कीमत पूरी दुनिया में सबसे कम (औसतन तीन से पांच रुपये है।) ताकि इसके वे पाठक आसानी से अखबार खरीद सकें, जिनके लिए यह यह न सिर्फ इनफॉर्मेशन और ऐंटरटेनमेंट का साधन है बल्कि यह उनके लिए शिक्षा व ज्ञान का भी एक बेहतर माध्‍यम है। यही कारण है कि सर्कुलेशन रेवेन्‍यू भी काफी कम है और इसकी प्रॉडक्‍शन कीमत के मुकाबले कहीं नहीं ठहरता है।

यही सब कारण हैं कि देश के अधिकांश अखबारों के सामने अपने अस्तित्‍व को बचाए रखने की चुनौती बनी हुई है, इनमें वे अखबार भी शामिल हैं जिनकी वित्‍तीय हालत पिछले कुछ वर्षों में ज्‍यादा खराब हुई है।

उदाहरण के तौर पर- एक बहुत बड़े अखबार ने वर्ष 2011-12 में सिर्फ चार प्रतिशत की compound annual growth rate (CAGR) की घोषणा की थी और वर्ष 2015-16 में इसकी मैन पॉवर कॉस्‍ट (manpower cost) 58 प्रतिशत से ज्‍यादा बढ़ चुकी है। जब इस बड़े अखबार के सामने इस तरह की चुनौती बनी हुई तो तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि छोटे अखबारों की क्‍या हालत होगी।

हालांकि प्रिंट मीडिया के सामने आ रही इन चुनौतियों को दूर कर स्थिति को सुधार जा सकता है लेकिन इस दिशा में ठोस कदम तेजी से उठाए जाने की जरूरत है ताकि आने वाले कुछ वर्षों में भारतीय अखबार कमजोर (sick) न हो जाएं।

सबसे पहले तो सरकार को वेतन आयोग की समीक्षा करनी चाहिए और इसके दायरे से गैर पत्रकार स्‍टाफ (non-journalist staff) को बाहर कर देना चाहिए। देश में प्राइवेट सेक्‍टर की बात करें तो सिर्फ प्रिंट मीडिया ही ऐसी इंडस्‍ट्री है, जहां पर सरकार द्वारा नियुक्‍त वेतन आयोग (wage board) वेतन तय करता है।

राष्‍ट्रीय श्रम आयोग ने 2002 में अपनी सिफारिशों में स्‍पष्‍ट कर दिया था कि देश में किसी भी इंडस्‍ट्री के लिए वेतन आयोग की कोई जरूरत नहीं है। कई मामलों में अब प्रिंट पत्रकारिता की धारणा ही बदल गई है। अब पत्रकार एक तरह से नए प्‍लेटफार्म पर आ गया है। ऐसे में वह एक ही दिन में ऑनलाइन के लिए भी स्‍टोरी फाइल कर रहा है, प्रिंट के लिए भी लिख रहा है और टेलिविजन पर भी दिखाई दे रहा है।

दूसरा, नए जीएसटी में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अखबारों की रेटिंग शून्‍य रखी जाए ताकि वह इसकी उस गाइडलाइन को पूरा कर सकें जिसके तहत टैक्‍स रेट पुरानी दर पर ही रखे जाएंगे अथवा वर्तमान ड्यूटी से कम रखे जाएंगे। लोकतंत्र में फ्रीडम ऑफ स्‍पीच को बढ़ावा देने के लिए करीब छह दशक से अखबारों पर टैक्‍स काफी कम अथवा बिल्‍कुल नहीं लगाया गया था।

अखबारों के लिए संवैधानिक सुरक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट का भी मानना है कि अखबारों पर किसी तरह का टैक्‍स लगाना ज्ञान (knowledge) पर रोक लगाना है और यह न्‍यूज अथवा शिक्षा के प्रसार के खिलाफ है। जीएसटी में प्रिंट मीडिया के लिए ऐडवर्टाइजमेंट को जीरो रेटेड सप्‍लाई (zero-rated supply) घोषित कर देना चाहिए। इसके अलावा कंज्‍यूमर को अखबार की बिक्री पर छूट देनी चाहिए ताकि उन पर अतिरिक्‍त बोझ न पड़े। इसके अलावा इसे अंतरराष्‍ट्रीय मापदंड की दिशा में चलना चाहिए जिसमें कहा गया है कि पूरी दुनिया में प्रजातंत्र न सिर्फ अखबारों को टैक्‍स से छूट दिलाता है बल्कि उन्‍हें प्रमोट भी करता है।

मीडिया खासकर न्‍यूजपेपर्स इन दिनों नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। न सिर्फ टैक्‍स के मामले में बल्कि रेवेन्‍यू को लेकर भी यह तमाम चुनौतियों से जूझ रहा है। अब समय आ गया है कि इस इंडस्‍ट्री को मजबूत बनाया जाए ताकि शिक्षा के प्रसार में और मदद की जा सके और लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सके। इंडस्‍ट्री की जरूरतें क्‍या है, यह देखते हुए सरकार को जरूरी वित्‍तीय और श्रम नीतियां (fiscal and labour policies) बनानी होंगी।

आप द टाइम्स ऑफ इंडिया में अंग्रेजी में प्रकाशित मूल लेख नीचे हेडलाइन पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

Indian newspaper industry: Red ink splashed across the bottom line

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

23 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

38 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

55 minutes ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

1 hour ago