होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन बड़ी ‘वजहों’ से राजन आनंदन ने छोड़ा Google India का साथ

इन बड़ी ‘वजहों’ से राजन आनंदन ने छोड़ा Google India का साथ

‘गूगल इंडिया’ (Google India) के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘गूगल इंडिया’ (Google India) के वाइस प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजन आनंदन के इस्तीफे की खबर ने तमाम लोगों को चौंका दिया है। कई लोग खासतौर पर इसलिए भी आश्चर्यचकित हैं कि गूगल इंडिया में अपनी आठ साल की पारी के दौरान आनंदन ने न सिर्फ इसे आगे बढ़ाने, बल्कि ऐसी कई पहल शुरू करने में भी अहम भूमिका निभाई है, जिससे स्थानीय मार्केट में कंपनी को अपने कदम मजबूत करने में मदद मिली है।
अब जबकि आनंदन के अगले कदम के बारे में घोषणा हो चुकी है कि वे ‘सिकोइया कैपिटल’ (Sequoia Capital) में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर जॉइन करने जा रहे हैं, ऐसे तीन बड़े कारण माने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आनंदन ने गूगल को अलविदा कहने का निर्णय लिया।

सूत्रों के अनुसार, आनंदन के गूगल इंडिया को छोड़ने के कारणों में उनके पूर्व बॉस और गूगल के एशिया-पैसिफिक के प्रेजिडेंट करीम टेमसमानी (Karim Temsamani) का इस्तीफा भी शामिल है, जिन्होंने वर्ष 2018 में कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। ज्यादातर लोगों को पता है कि आनंदन ने करीम टेमसमानी के साथ काफी काम किया है, जो कंपनी के एशिया पैसिफिक के कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के लिए वर्ष 2013 में आस्ट्रेलिया से सिंगापुर चले गए थे और इसके बाद 2018 में कंपनी छोड़ दी थी।  

गूगल इंडिया में अपनी जिम्मेदारी संभालने के अलावा आनंदन 45 से ज्यादा नई-नवेली टेक्नोलॉजी कंपनियों में निवेशक के रूप में सक्रिय भूमिका भी चुके हैं। इस तरह के स्टार्टअप्स में उनका रुझान बहुत ज्यादा रहा है, ऐसे में गूगल इंडिया से उनके इस्तीफे की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है, ताकि वह ऐसे स्टार्टअप्स को और आगे बढ़ा सकें। ‘सिकोइया कैपिटल’ में बड़े इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो का प्रबंधन उनके हाथों में होगा।

आनंदन ने जिन स्टार्टअप्स में निवेश किया है, उनमें ‘Lucideus’, ‘Monsoon CreditTech’, ‘PregBuddy’, ‘Stoodnt’, ‘Zenatix’ और ‘Inclov’ आदि शामिल हैं। वर्ष 2016 में उन्होंने ऐसी ही कैपिटल फंड कंपनी ‘BOV Capital’ को जॉइन भी कर लिया था। इसके अलावा वह गैरसरकार संगठन ‘The Indus Entrepreneurs’ (TiE) के दिल्ली चैप्टर की कमान भी संभालते हैं। यह संगठन स्टार्टअप्स की धन और नेटवर्क बढ़ाने में मदद करता है।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि ‘गूगल’ (एशिया पैसिफिक) के प्रेजिडेंट स्कॉट ब्यूमोंट (Scott Beaumont) की नियुक्ति कुछ हफ्ते पहले ही की गई है। इससे पहले ब्यूमोंट गूगल के चीन और कोरियाई ऑपरेशंस का काम संभालते थे। सूत्रों का यहां तक कहना है कि आनंदन इस पद के प्रबल दावेदार थे, जिस पर ब्यूमोंट को नियुक्त कर दिया गया। इस वजह से भी आनंदन ने कंपनी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

इस बारे में ‘गूगल’ (एशिया पैसिफिक) के प्रेजिडेंट स्कॉट ब्यूमोंट (Scott Beaumont) का कहना था कि आनंदन के नेतृत्व में भारत और दक्षिण एशिया में इंटरनेट सेवा को विस्तार देने में काफी मदद मिली है। हम उनकी नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। आनंदन की जगह नई नियुक्ति होने तक कंट्री डायरेक्टर (सेल्स) विकास अग्निहोत्री यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं कि गूगल के प्रोजेक्ट ‘नेक्स्ट बिलियन यूजर्स’ (Next Billion Users) की कमान संभाल रहे कैसर सेनगुप्ता अब आनंदन की जगह ले सकते हैं।


टैग्स राजन आनंदन गूगल इंडिया सिकोइया कैपिटल स्कॉट ब्यूमोंट
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

5 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

9 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

20 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

6 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

7 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

7 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 hours ago