होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार से दुर्व्यवहार करना तीन पुलिसकर्मियों को कुछ यूं पड़ा महंगा
पत्रकार से दुर्व्यवहार करना तीन पुलिसकर्मियों को कुछ यूं पड़ा महंगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा के करनाल जिले में एक पत्रकार से दुर्व्यवहार करना तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। दरअसल पत्रकार ने जाम में फंसी एक एंबुलेंस का विडियो बना लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे घंटों थाने में बैठाए रखा। इतना ही नहीं पत्रकार को सीएम के क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हरियाणा के करनाल जिले में एक पत्रकार से दुर्व्यवहार करना तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। दरअसल पत्रकार ने जाम में फंसी एक एंबुलेंस का विडियो बना लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे घंटों थाने में बैठाए रखा। इतना ही नहीं पत्रकार को सीएम के कार्यक्रम की कवरेज भी नहीं करने दी गई और मोबाइल से विडियो भी जबरन डिलीट कर दिया गया।
मामले की शिकायत जब पत्रकारों ने सीएम से की, तब एसपी जेएस रंधावा हरकत में आए और आरोपी एएसआई सुखबीर, हवलदार देवेंद्र और खुशीराम को सस्पेंड कर दिया।
उल्लेखनीय है कि सीएम के कार्यक्रम की कवरेज करने जा रहे एक पत्रकार को अंबेडकर चौक पर पुलिस ने तब रोक लिया, जब वह जाम में फंसी एक एंबुलेंस की विडियो बनाने लगा। पुलिस ने जैसे ही यह देखा, पत्रकार को थाने ले आई और घंटों बैठाए रखा, साथ ही उसके मोबाइल से विडियो भी डिलीट कर दी।
इस मामले में एसपी ने तीनों पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए, जिसकी जांच असंध डीएसपी वीरेंद्र सिंह करेंगे।
इस बारे में एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पत्रकार हमारे समाज का चौथा स्तंभ है। कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है, फिर चाहे वे कानून के रखवाले ही क्यों न हों।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स