होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायरल विडियो: महिलाओं को घूरने वाले बॉस को यूं मिला करारा जवाब
वायरल विडियो: महिलाओं को घूरने वाले बॉस को यूं मिला करारा जवाब
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या विडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा भी होती है। इन दिनों एक ऐसा विडियो वायरल हुआ है, जो यह बताता है कि भारत में यौन दुर्व्यवहार आम जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जो हर जगह दिखाई देता है,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या विडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा भी होती है। इन दिनों एक ऐसा विडियो वायरल हुआ है, जो यह बताता है कि भारत में यौन दुर्व्यवहार आम जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है जो हर जगह दिखाई देता है, यहां तक की दफ्तरों में भी। समाज में शिक्षा का विस्तार होने के बावजूद कई व्यक्तियों को लगता है कि महिलाओं के शरीर को अपनी नजरों से टटोलना उनका अधिकार है।
यह विडियो उन लोगों के लिए एक सबक है जो महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखते हैं, या फिर नजरों से उनका बलात्कार करते हैं। वर्कप्लेस हो या फिर सड़क, आए दिन महिलाओं को सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार होना पड़ता है। कई बार तो महिलाओं को पहनावे से उनके चरित्र का मूल्यांकन भी किया जाता है।
इस विडियो के जरिए उन लोगों को एक कड़ा संदेश दिया गया है जो आए दिन आंखों से महिलाओं पर यौन हमले करते हैं, या उन्हें छूने की कोशिश करते हैं। ‘वुमेंस डे’ पर अपलोड हुआ यह विडियो अब तक सवा दो करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और लगभग 7 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स