होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज के दिन पड़ा था 'टाइम्स ऑफ इंडिया' का बीज, पहले आया था 'बॉम्बे टाइम्स'

आज के दिन पड़ा था 'टाइम्स ऑफ इंडिया' का बीज, पहले आया था 'बॉम्बे टाइम्स'

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' आज दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी अखबार है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' आज दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी अखबार है। भले ही अखबार अपने 178 साल के जश्न को मना रहा है, लेकिन इस अखबार के ग्रुप की नींव आज से 189 साल पहले यानी कि 3 नवंबर, 1838 में ही पड़ गई थी। जब मुंबई में लॉन्च हुआ था, इस अखबार के साथ मुंबई में आजकल आने वाला सप्लिमेंट 'बॉम्बे टाइम्स'। दरअसल आज 'बॉम्बे टाइम्स' भले ही अखबार के एंटरटेनमेंट और सिटी सप्लिमेंट के तौर पर आता हो, लेकिन उस वक्त यही इस अखबार का नाम था।

चूंकि उस वक्त अखबार को मुंबई के लिए ही प्लान किया गया था, इसलिए इसका नाम बॉम्बे टाइम्स रखा गया था। वैसे इस अखबार का उस वक्त पूरा नाम था, ‘द बॉम्बे टाइम्स एंड जनरल ऑफ कॉमर्सथा। ये अखबार केवल शनिवार और बुधवार को आता था, अगले 12 साल तक ये अखबार हफ्ते में दो दिन ही आता रहा, 1850 में जाकर ये डेली पब्लिश होना शुरू हुआ। ये अखबार उस वक्त महाराष्ट्र के एक सुधारक राव बहादुर नारायण दीनानाथ वेल्कर ने शुरू किया था।

1860 में अखबार के तत्कालीन एडिटर रॉबर्ट नाइट ने उस वक्त के भारतीय शेयरहोल्डर्स के शेयर्स खरीदकर इस अखबार को उसके राइवल बॉम्बे स्टैंडर्ड में विलय कर दिया और भारत की पहली न्यूज एजेंसी की शुरुआत की और 'रॉयटर्स' के लिए भारतीय एजेंट बन गए। 1861 में इसका नाम बदलकर 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' कर दिया गया। उस वक्त इस अखबार में काम करने वालों की संख्या 800 तक हो गई थी और इंडिया और यूरोप में सर्कुलेशन काफी बेहतर था।

1892 तक इस कंपनी की ऑनरशिप कई बार बदली। 1915 में इसे 'बेन्नेट एंड कोलमैन कंपनी' ने खरीद लिया। उनसे 1946 में रामकृष्ण डालमियां ने खरीदा। दो साल बाद ही उन्होंने इसे अपने दामाद साहू शांति प्रसाद जैन को सौंप दिया। आज भी उसी परिवार के पास इसके मालिकाना हक हैं। लेकिन इतने सालों से आज तक 'टाइम्स ऑफ इंडिया' भारत का सबसे बड़ा, ताकतवर और प्रभावी मीडिया ग्रुप बना हुआ है, न केवल प्रिंट में बल्कि इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया में भी। साल दर साल ताज बनाए रखना भी अपने आप में बड़ी बात है।


समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago