होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘The Statesman’ करेगा अपना विस्तार, बनाया ये फ्यूचर प्लान... 

‘The Statesman’ करेगा अपना विस्तार, बनाया ये फ्यूचर प्लान... 

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी अखबार ‘द स्टेट्समैन’ (The Statesman) 15 मार्च 2017 से नई शुरुआत करने जा रहा है। अपना विस्तार करने की इस नई कवायद के तहत 1875 में शुरू हुआ यह अखबार अब दिल्ली से अपने ‘early edition’ की शुरुआत करेगा और हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी अखबार ‘द स्टेट्समैन’ (The Statesman) 15 मार्च 2017 से नई शुरुआत करने जा रहा है। अपना विस्तार करने की इस नई कवायद के तहत 1875 में शुरू हुआ यह अखबार अब दिल्ली से अपने ‘early edition’ की शुरुआत करेगा और हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश पर फोकस करेगा।

इसके साथ ही, इस एडिशन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की न्यूज कवरेज भी शामिल होगी। यह अखबार इससे पहले दिल्‍ली, कोलकाता, भुवनेश्‍वर और सिलिगुड़ी में अपना अलग एडिशन निकाल रहा है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कई राज्‍यों में नई सरकार बनी है। ऐसे में अखबार के नेशनल सेल्‍स हेड राकेश शर्मा इनमें से कुछ राज्‍यों में अखबार की उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं और इसी के तहत यह सब कवायद हो रही है।

उनका कहना है कि इस अखबार को काफी गंभीर अखबार (serious newspaper) माना जाता है और इसने 140 वर्षों में काफी प्रतिष्‍ठा हासिल की है। हालांकि उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कुछ मायनों में यह पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में सीमित रहेगा। अब जबकि अखबार ने उत्‍तर भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का बीड़ा उठा लिया है, ऐसे में इसे सबसे पहले बड़े राज्‍यों में अपनी पहुंच बनानी होगी।

शर्मा का कहना है, ‘हम सबसे पहले प्रिंट मीडिया और उसके बाद इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया का विस्‍तार करना चाहते हैं। हमारा एक टेलिविजन चैनल भी है।’ उन्होंने कहा कि मीडिया आर्गनाइजेशन अपने पत्रकारीय संसाधनों का इस्‍तेमाल कर डिस्‍पले, उपलब्‍धता और जागरूकता को बढ़ाने के लिए प्रयास में जुटा था ताकि नए मार्केट को कवर किया जा सके और इसकी डिस्‍ट्रीब्‍यूशन पहुंच को बढ़ाया जा सके।

एक्सचेंज4मीडिया (Exchange4media) को मिली जानकारी के अनुसार, आर्गनाइजेशन ने सेगमेंटवाइज टार्गेट तय कर 30,000 से 40,000 कॉपी बेचने का लक्ष्‍य रखा है। इस प्रोजेक्‍ट के अगले चरण में गुजरात और राजस्‍थान को कवर किया जाएगा। अखबार को उम्‍मीद है कि इस कवायद के द्वारा ज्‍यादा ऐडवर्टाइजमेंट रेवेन्‍यू जुटाया जा सकेगा।

‘पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट’ (PMAR) 2017 के अनुसार, चालू वित्‍त वर्ष में प्रिंट ऐडवर्टाइजिंग इंडस्‍ट्री की ग्रोथ में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है और यह 19,869 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा छू सकती है। अनुमान लगाने वालों का इसके पीछे तर्क है कि रीजनल पब्लिकेशंस अपना विस्‍तार करेंगे और मौजूदा पब्लिशर्स मार्केट में नए एडिशंस लेकर आएंगे। ऐसी स्थिति का ‘The Statesman’ को भी फायदा मिल सकता है।

एडिटर और मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्र कुमार के अलावा रेजिडेंट एडिटर ऊषा महादेवन ने भी इस नई कवायद के तहत एडिटोरियल की दिशा में काम शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि ‘The Statesman.com’ के डायरेक्टर विनीत गुप्ता भी इस योजना से जुड़े हुए हैं। इस बारे मे राकेश शर्मा का कहना है, ‘हम काफी बड़े स्‍तर पर अपना विस्‍तार करने जा रहे हैं।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

17 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago