होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एडिटर्स गिल्ड ने जारी की नए सदस्यों की सूची, ये नाम हैं शामिल...
एडिटर्स गिल्ड ने जारी की नए सदस्यों की सूची, ये नाम हैं शामिल...
संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) ने अपने नए सदस्यों की सूची...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
संपादकों की संस्था ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ (EGI) ने अपने नए सदस्यों की सूची जारी कर दी है। अन्य सदस्यों में मुकुंद पद्मनाभन और सोनिया सिंह का नाम भी शामिल है।
इसके अलावा संस्था को ज्यादा मजबूती प्रदान करने और नए सदस्यों को शामिल करने के उद्देश्य से न्यूज और मीडिया सेक्टर से जुड़े संपादकों से आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। इन आवेदनों की समीक्षा टी.एन नैनन (TN Ninan) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। इसके बाद एग्जिक्यूटिव कमेटी द्वारा इन्हें अप्रूव किया जाएगा।
नए सदस्यों की लिस्ट में आलोक जोशी, अमित बरुआ, ब्रजेश कुमार सिंह, डीके सिंह, हरवीर पंवार, ज्योति मल्होत्रा, कुमकुम चड्ढा, मनीष छिब्बर, मीरा देवी, नंदगोपाल राजन, पी. वैद्यनाथन अय्यर, राघवन श्रीनिवासन, राकेश सिन्हा, रमा लक्ष्मी, रुबेन बनर्जी, संजय पुगलिया, शैलेष डोभाल, शाजी विक्रमन, शालिनी लैंगर, श्यामल मजूमदार, स्मिता प्रकाश, सुजाता श्रीनिवासराजू, वंदिता मिश्रा और वाईपी राजेश का नाम शामिल है।
आवेदन और अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं-
टैग्स एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया