होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विडियो जर्नलिस्ट को मिली पिता के हार्ट अटैक की सूचना, पर पूरा किया पहले असाइमनेंट

विडियो जर्नलिस्ट को मिली पिता के हार्ट अटैक की सूचना, पर पूरा किया पहले असाइमनेंट

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आईबीसी24 न्यूज चैनल की एंकर सुप्रीत ने शनिवार को लाइव एंकरिंग करते हुए एक हादसे में अपने ही पति की मौत की खबर पढ़ी। इस घटना ने मीडिया जगत को झकझोर दिया, लेकिन इस घटना के 24घंटे के बाद यानी रविवार शाम एक निजी चैनल के विडियो जर्नलिस्ट के साथ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आईबीसी24 न्यूज चैनल की एंकर सुप्रीत ने शनिवार को लाइव एंकरिंग करते हुए एक हादसे में अपने ही पति की मौत की खबर पढ़ी। इस घटना ने मीडिया जगत को झकझोर दिया, लेकिन इस घटना के 24घंटे के बाद यानी रविवार शाम एक निजी चैनल के विडियो जर्नलिस्ट के साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ।

साधना न्यूज के रिपोर्टर अमवेश के साथ विडियो जर्नलिस्ट रेखराम देवांगन सर्किट हाउस में यूपी के मंत्री डॉ. राजनाथ नायक का इंटरव्यू कवर कर रहे थे। तभी फोन आया कि उनके पिता को हार्ट अटैक आया है। विडियो जर्नलिस्ट ने कहा- वह फील्ड पर है, जैसे ही इंटरव्यू खत्म होता है, वह अस्पताल पहुंच जाएगा। उन्हें अस्पताल ले जाओ। अपनी कर्तव्यनिष्ठा का पूरी तरह से पालन करने के बाद रेखराम जब अपने पिता को देखने अस्पताल पहुंचे, तब तक उनके पिता गणेशराम देवांगन की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी।

दरअसल यह घटना रविवार शाम 5.30 बजे की है। रेखराम को परिजन ने फोन पर सूचना दी कि उनके बाबूजी गणेशराम फिसल गए हैं और उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं। वे अस्पताल पहुंचें। काम खत्म होने के बाद रेखराम अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक पिता गणेशराम का स्वर्गवास हो चुका था।

बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले यानी शनिवार की सुबह जब IBC-24 चैनल पर लाइव न्यूज बुलेटिन के प्रसारण के दौरान न्यूज एंकर सुप्रीत कौर खबरें पढ़ रही थीं, कि तभी एक सड़क दुर्घटना की ब्रेकिंग न्यूज आई। एंकर सुप्रीत कौर को रिपोर्टर से बातचीत के दौरान ही अंदेशा हो गया कि इस हादसे में मरने वालों में उनके पति भी शामिल हैं। इस बेहद मुश्किल वक्त में भी सुप्रीत ने खुद को संभाले रखा और वे न्यूज बुलेटिन पढ़ती रहीं। सुप्रीत ने रिपोर्टर से बात करते हुए दर्शकों को हादसे की विस्तृत जानकारी भी दी।

दर्शकों को हादसे की पूरी जानकारी मुहैया कराने के बाद भी सुप्रीत ने पूरा न्‍यूज बुलेटिन पढ़ा। इसके बाद वह स्टूडियो से बाहर आईं और फूट-फूटकर रोने लगीं और फिर दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago