होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द लॉन्च होगी वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष की इस राजनेता पर लिखी किताब...
जल्द लॉन्च होगी वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष की इस राजनेता पर लिखी किताब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जानी-मानी टीवी एंकर व टाइम्स ऑफ इंडिया की कंसल्टिंग एडिटर सागरिका घोष ने एक किताब लिखी, जो जल्द ही लॉन्च होगी। इस किताब का नाम है- Indira Gandhi: Her Life and Afterlife. बता दें कि यह किताब इंदिरा गांधी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जानी-मानी टीवी एंकर व टाइम्स ऑफ इंडिया की कंसल्टिंग एडिटर सागरिका घोष ने एक किताब लिखी, जो जल्द ही लॉन्च होगी। इस किताब का नाम है- Indira Gandhi: Her Life and Afterlife.
बता दें कि यह किताब इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है और इस किताब का प्रकाशन जगरनॉट बुक्स द्वारा किया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।
My biographical portrait of Indira Gandhi, coming soon from @juggernautbooks pic.twitter.com/UbycPvZ8L3
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) November 4, 2016
बता दें कि सागरिका दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक भास्कर घोष बेटी और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसी की पत्नी हैं। उनका जन्म 8 नवंबर, 1964 को नई दिल्ली में ही हुआ था।
वे 1991 से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और शुरुआत में उन्होंने ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘आउटलुक मैगजीन’ और ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ काम किया। इसके अलावा वे सीएनएन-आईबीएन की डिप्टी एडिटर भी रह चुकी हैं।
घोष ने पत्रकारिता में और दो उपन्यासों के लेखक के रूप कुछ अवॉर्ड्स भी जीते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स