होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Now के चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर का बेबाक इंटरव्यू, कई मुद्दों पर खुलकर बोले...
Times Now के चीफ एडिटर राहुल शिवशंकर का बेबाक इंटरव्यू, कई मुद्दों पर खुलकर बोले...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ को छोड़ने के बाद चैनल ने पिछले साल दिसंबर में राहुल शिवशंकर को इसका चीफ एडिटर बनाया था। छह साल बाद शिवशंकर की इस नेटवर्क में यह दूसरी पा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ को छोड़ने के बाद चैनल ने पिछले साल दिसंबर में राहुल शिवशंकर को इसका चीफ एडिटर बनाया था। छह साल बाद शिवशंकर की इस नेटवर्क में यह दूसरी पारी है। इससे पहले वह ‘टाइम्स नाउ’ में सीनियर एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। चैनल में अपनी भूमिका बताने के साथ ही अपने शो ‘India Upfront’ के साथ-साथ कंटेंट में तथ्यों के महत्व समेत विभिन्न मुद्दों पर राहुल शिवशंकर ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) की संवाददाता मधुवंती साहा से विस्तृत बातचीत की।
प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:
आपको शो ‘India Upfront’ कैसा चल रहा है?
शो बहुत अच्छा चल रहा है और पिछले पांच-छह हफ्ते से अपनी कैटेगरी में यह नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है। इसमें आने के लिए मुझे लगभग दो सप्ताह लग गए। मुझे खुशी है कि यह लोगों को पसंद आ रहा है। पर रेटिंग हम पर हावी नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि प्राइम टाइम में मैं ऐसी स्टोरी दिखाना चाहता हूं, जो प्रभावी हों। इस शो को करने का मेरा बुनियादी आधार यही है। हालांकि अभी लोगों के बीच लोकप्रिय होने में इसे अभी समय लगेगा लेकिन इस शो को शुरुआती स्तर पर मिली सफलता से मैं बहुत हैरान हूं।
अपने शो ‘India Upfront’ के लिए आपने रात आठ बजे का टाइम स्लॉट क्यों रखा ?
इसके अलावा मेरे पास ‘Newshour’ शो के रूप में दूसरा विकल्प भी था। लेकिन मूलरूप से मैं एक एडिटर हूं न कि ऐंटरटेनर। मैं वहां टीवी स्क्रीन पर 12 विंडो खोलकर नहीं बैठ सकता हूं। लेकिन टाइम का मुद्दा अपने आप ही हल हो गया क्योंकि हम ‘Newshour’ को दो घंटे तक दिखाते हैं। इसके अलावा आप प्राइम टाइम पर और काम करके इसे बढ़ा सकते हैं। मुझे लगता है कि आप प्राइम टाइम के अलावा भी दर्शक संख्या क्यों नहीं बढ़ा सकते हैं। यह बिल्कुल संभव है।
टाइम्स नाउ के साथ आपका सफर कैसा रहा है ?यह बहुत शानदार रहा है। मुझे लगता है कि कोई भी इस टीम को क्रेडिट नहीं देता है। किसी भी व्यक्ति को उसकी टीम के हार्ड वर्क से अलग नहीं किया जा सकता है। मैंने टाइम्स नाउ को इसलिए छोड़ा था कि कई बार ऐसा होता है कि कोई भी व्यक्ति बरगद के पेड़ की तरह छा जाता है और जिस तरह बरगद अपने नीचे किसी दूसरे पेड़ को पनपने नहीं देता, इसी तरह का उस व्यक्ति के साथ भी होता है। मैं इस तरह की चीजों के लिए तैयार नहीं था जो उस समय हो रही थीं। मुझे खुशी है कि इतनी पेशेवर टीम के साथ काम करने का मौका मिला, पर इस टीम को उनकी काबिलियत का क्रेडिट नहीं मिला।
किसी भी व्यक्ति को यह नहीं समझना चाहिए कि वह न्यूज जॉनर (news genre) से बड़ा है। जब आप एक बार ऐसा करना शुरू कर देते हैं तो आप बुनियादी गलतियां करने लगते हैं। अपनी लॉन्चिंग के समय से ही ‘आज तक’ सबसे आगे रहा है। शुरुआत की बात छोड़ दें तो यह किसी एक पर्सनेलिटी से बंधकर नहीं रहा है।
चैनल के लिए आपकी एडिटोरियल अप्रोच किया है, जरा उसके बारे में भी बताएं ?
चैनल के लिए मेरी अप्रोच ब्रैंड बिल्डिंग की है और कोर वैल्यू के साथ इसे एक पहचान दिलानी है। ये कोर वैल्यू ईमानदारी (honesty), एकता (integrity), सच्चाई (truth) और तथ्य (fact) हैं। यही बात मैंने आठ बजे के स्लॉट में अपने शो ‘India Upfront’ में लागू की है ताकि दर्शक समझ सकें कि यह एक वास्तविक तथ्यों के आधार पर शो दिखाने वाला चैनल होगा।
जो लोग कहते हैं कि फैक्ट्स बोर करते हैं, वे दर्शकों का अपमान करते हें। ओपिनियन काफी अच्छी बात है लेकिन इन्हें भी तथ्यों पर आधारित होना चाहिए ताकि इन पर विश्वास किया जा सके। जब हमारी रिकॉर्ड व्युअरशिप की बात होती है तो यहां पर ओपिनियन को पूरा सम्मान दिया जाता है और इन्हें शामिल किया जाता है लेकिन यह भी सटीक तथ्यों पर आधारित होते हैं, जिन्हें लेकर कोई विवाद नहीं होता है।
‘Mirror Now’ को लॉन्च करने के पीछे क्या उद्देश्य था और कहां से इसकी प्रेरणा मिली ?
हम नेशनल से लेकर लोकल तक एक स्पेक्ट्रम (spectrum) तैयार करना चाहते हैं। प्रिंट साइड को हमने प्रभावपूर्ण तरीके से पूरा कर लिया है। अपने पूरे परिक्षेत्र (रेनबो) को कवर करने के लिए हमें अपनी कवरेज बढ़ाने की जरूरत है।
:हमारा चैनल सौ से ज्यादा देशों में प्रसारित होता है। इसलिए अलग-अलग लोगों के लिए हम अपने कंटेंट को भी इसी प्रकार का बनाएंगे। जल्द ही आपको टाइम्स नाउ के विभिन्न वैरियंट देखने को मिलेंगे। यही कारण है कि HD हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपको अब कई तरह के टाइम्स नाउ देखने को मिलेंगे। विभिन्न मार्केट के लिए उसके अनुसार ही अलग प्रोग्रामिंग होगी। आप इसे ‘TIMES NOW US’ और ‘TIMES NOW Europe’ आदि भी कह सकते हैं। जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं, यह बहुत बड़ा विस्तार होगा। इसके अलावा हम अपने चैनल को कोर वैल्यू के दायरे में भी लाना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम जिस तरह की पत्रकारिता करते हैं वह आगे ऊंचाइयों को छुए क्योंकि हम सच्चाई में यकीन रखते हैं।
हाल में जारी आंकड़ों से पता चला है कि सातवें और दसवें हफ्ते के दौरान अंग्रेजी न्यूज चैनलों की व्युअरशिप में 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऐसे में इस क्षेत्र में ग्रोथ को लेकर आप क्या सोचते हैं ?
हम बहुत आशावादी हैं। यही कारण है कि हमने ‘मिरर नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ एचडी’ लॉन्च जैसे नए प्रॉडक्ट लॉच किए हैं। टाइम्स नाउ एचडी भी इसकी पुष्टि करने जा रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस जॉनर में काफी उछाल आएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स