होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गवर्नर ऑफिस से शिकायत के बाद गिरफ्तार हुए ये संपादक
गवर्नर ऑफिस से शिकायत के बाद गिरफ्तार हुए ये संपादक
वीकली मैगजीन के प्रमुख संपादक को चेन्नई एयरपोर्ट से मंगलवार को गिरफ्तार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
तमिल वीकली मैगजीन 'नक्कीरन' के प्रमुख संपादक नक्कीरन गोपाल को चेन्नई एयरपोर्ट से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपादक को निर्मला देवी केस में एक रिपोर्ट प्रकाशित करने पर राजभवन द्वारा की गई शिकायत के बाद हिरासत में लिया गया है। दरअसल, उन पर तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के खिलाफ अपमानजनक लेख छापने का आरोप है। राजभवन ने मुदुरै कामराज विश्वविद्यालय में कथित देह व्यापार पर पत्रिका की रिपोर्टिंग के खिलाफ शिकायत की थी।
गौरतलब है कि पुलिस ने इससे पहले मुदुरै कामराज विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर वी. मुरुगन और निर्मला देवी को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। इन पर आरोप था कि वह अच्छे नंबरों के बदले छात्राओं पर कथित तौर पर यौन संबंधों के लिए दबाव बनाते थे। वहीं अन्य आरोपी विश्वविद्यालय के शोधार्थी करुप्पासामी ने मुदुरै में एक अदालत के समक्ष समर्पण कर दिया था।
मामले में मुख्य आरोपी सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी ने सीआइडी को कथित तौर पर बताया था कि मुरुगन और करुप्पासामी ने उन्हें इस बात के लिए उकसाया कि वह अच्छे नंबरों और धन के बदले विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए छात्राओं को राजी करे।
बता दें कि सोशल मीडिया पर मुदुरै कामराज विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी का एक ऑडियो टेप वायरल हो गया था। इस टेप में उन्होंने अच्छे अंकों के लिए छात्रों को कुछ अधिकारियों से यौन संबंध बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद यह पूरा मामला सामने आया था।
टैग्स गिरफ्तार नक्कीरन नक्कीरन गोपाल चेन्नई एयरपोर्ट