होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज के पत्रकार रवि शर्मा को लेकर शुरू हुई ये कयासबाजी
इंडिया न्यूज के पत्रकार रवि शर्मा को लेकर शुरू हुई ये कयासबाजी
चुनावी मौसम में जहां ‘रिपब्लिक भारत’, ‘टीवी9 भारतवर्ष’ जैसे नए चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
चुनावी मौसम में जहां ‘रिपब्लिक भारत’, ‘टीवी9 भारतवर्ष’ जैसे नए चैनल खुले हैं, वहीं पुराने चैनल्स टीआरपी की रेस में बने रहने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। ऐसे में तमाम टीवी प्रोफेशनल्स/पत्रकारों के लिए नए रास्ते खुले हैं, वहीं पुराने चैनल्स रिस्ट्रक्चरिंग में लग गए हैं। ‘इंडिया न्यूज’ से भी हाल ही में एंकर शोभना यादव ने ‘एबीपी न्यूज’ और रिपोर्टर मोहित ओम वशिष्ठ ने ‘टीवी9 भारतवर्ष’ जॉइन किया है, वहीं क्राइम रिपोर्टिंग के ब़ड़े चेहरे रवि शर्मा को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है।
रवि शर्मा क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया का बड़ा चेहरा हैं। ‘इंडिया न्यूज’ में वे एडिटर (क्राइम) के तौर पर कार्यरत थे और बतौर एंकर ‘सलाखें’ नाम का क्राइम शो होस्ट करते थे। कभी ‘आज तक’ की टीम में रहे रवि शर्मा दीपक चौरसिया के ‘इंडिया न्यूज’ से जुड़ने के बाद ‘इंडिया न्यूज’ का ही हिस्सा हो गए थे।
तमाम बड़ी क्राइम खबरें एक्सपोज करने और कई स्पेशल क्राइम शोज के लिए रवि शर्मा को जाना जाता है, लेकिन पिछले कई महीनों में ‘इंडिया न्यूज’ से कई लोगों ने छोड़ा है। ऐसे में रवि शर्मा भी महीने भर करीब से चैनल से गायब चल रहे हैं। अभी तक उनके करीबी भी ये नहीं बता पा रहे हैं कि वजह क्या है, लोग बातें कर रहे हैं कि वो जल्द अपने ऩए असाइनमेंट/प्रोजेक्ट के बारे में ऐलान करेंगे।
टैग्स इंडिया न्यूज रवि शर्मा