होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार सुशील राघव की शुरू की नई पारी, अब मिली ये डेजिग्नेशन...
युवा पत्रकार सुशील राघव की शुरू की नई पारी, अब मिली ये डेजिग्नेशन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से सुशील राघव के अलग होने की खबर है। उन्होंने यहां से अपना इस्तीफा दे दिया है। वे यहां एजुकेशन बीट कवर करते थे। उन्होंने अपनी पारी दिल्ली के अखबार जनसत्ता के साथ शुरू की है, जहां उन्हें प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से सुशील राघव के अलग होने की खबर है। उन्होंने यहां से अपना इस्तीफा दे दिया है। वे यहां एजुकेशन बीट कवर करते थे। उन्होंने अपनी पारी दिल्ली के अखबार जनसत्ता के साथ शुरू की है, जहां उन्हें प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट का पद दिया गया है।
अन्ना आंदोलन के समय वे साल 2011 में ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। यहां उनकी शुरुआत सोशल मीडिया डेस्क से हुई और खबर खोजने की अपनी प्रतिभा की बदौलत वे साल 2014 में ‘हिन्दुस्तान’ की दिल्ली रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा बन गए। दिल्ली रिपोर्टिंग में शुरुआत में सुशील ने कई ऑफ बीट खबरें कीं, जिनमें चांदनी चौक की 100 वर्ष पुरानी मारवाड़ी लाइब्रेरी की खबर हो या वसंत कुंज में फुटपाथ पर गरीब बच्चों के लिए स्कूल चलते बुजुर्ग की खबर हो, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘टीचर्स डे’ पर अपनी ‘मन की बात’ में भी शामिल किया था।
फिलहाल एजुकेशन बीट कवर करते हुए सुशील ने दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अम्बेडकर विश्वविद्यालय, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय संगठन आदि की कई खबरों को ब्रेक की। उन्होंने पिछले साल जेएनयू प्रकरण को कवर भी कवर किया था। वे अपने ट्विटर अकाउंट @Sushil_Raghav के जरिए कई खबरों को लेकर ट्वीट भी करते रहते हैं।
इसके अलावा उन्होंने हिन्दुस्तान के विशेष अभियानों जैसे- जल रिपोर्टर में बढ़चढ़ कर तो भाग लिया ही, लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों, व्यापार मेला, स्ट्रीट फूड फेस्टिवल आदि को भी कवर किया।
हिंदी पत्रकारिता में 11 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले सुशील को हिन्दुस्तान ने दो बार ‘जर्नलिस्ट ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया।
सुशील ने साल 2006 में अमर उजाला के आगरा एडिशन से पत्रकारिता जगत में कदम रखा। यहां उन्होंने जनरल डेस्क पर रहते हुए पहले पेज के लिए कार्य किया। करीब डेढ़ साल आगरा में ही वे ‘डीएलए’ में जनरल डेस्क के इंचार्ज भी रहे। इसके बाद, साल 2009 में उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ के राष्ट्रीय संस्करण में स्पोर्ट्स डेस्क पर काम किया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के अरबिंदो कॉलेज से बी.कॉम करने के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स