होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सीनियर जर्नलिस्ट से भिड़े सुशांत सिंह राजपूत, नहीं दिया सवाल का जवाब...
सीनियर जर्नलिस्ट से भिड़े सुशांत सिंह राजपूत, नहीं दिया सवाल का जवाब...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनकी एक सीनियर जर्नलिस्ट से बहस हो गई।</p> <p style="text-align: justify;">दरअसल, जर्नलिस्ट भारती प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनकी एक सीनियर जर्नलिस्ट से बहस हो गई।
दरअसल, जर्नलिस्ट भारती प्रधान ने सुशांत सिंह राजपूत से पाकिस्तान में बेगुनाह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर प्रतिक्रिया जाननी चाही थी, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने सीधे तौर पर कोई भी बयान देने से मना कर दिया और कहा कि वे इस बारे में कुछ भी नहीं जानते और वे सिर्फ यहां फिल्म के ट्रेलर से जुड़े सवालों का ही जवाब देंगे।
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जब सीनियर जर्नलिस्ट भारती प्रधान ने सुशांत सिंह राजपूत से कहा कि देश में इतना बड़ा मुद्दा चल रहा है और एक भारतीय नागरिक होने के नाते उन्हें इसके बारे में पता होना चाहिए, लेकिन शायद सुशांत सिंह को उनकी ये बात पसंद नहीं आई।
सुशांत ने कहा कि ‘मैडम, यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि हम स्टार्स हैं तो हमें सारे सवालों के जवाब देने ही होंगे। यह सेंसिटिव मुद्दा है तो इसके बारे में जब तक हम पूरा मुद्दा जान नहीं लेते हम जवाब नहीं देंगे। हम सारे सवालों का जवाब दें यह बिल्कुल जरूरी नहीं है। इसके बाद सुशांत 'नेकस्ट क्वेश्चन ' कहते हुए आगे बढ़ गए।
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के सामने अपनी-अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन दोनों में से कोई भी किसी के सवाल-जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स