होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे दत्त साहब: रेडियो जॉकी के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

हैप्पी बर्थडे दत्त साहब: रेडियो जॉकी के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी सिनेमा जगत में अपनी अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त का आज जन्म दिन है। सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था और उनका जन्म 6 जून, 1929 को पंजाब (पाकिस्तान) के झेलम जिले के खुर्दी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

सुनील दत्त बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में जाना चाहते थे। बंटवारे के दौरान उनका परिवार भारत आ गया। सुनील जब पांच वर्ष के थे तब ही इनके पिता का निधन हो गया। जब वे 18 साल के हुए तो भारत-पाकिस्तान बंटवारे की वजह से पूरे देश में हिंसा फैली हुई थी। ऐसे में उन्हें एक दोस्त ने बचाया और उन्हें हरियाणा में रखा। बड़ा होने पर अपने सपनों का पीछा करते हुए वे मुबंई पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। सुनील ने मुबंई के जय हिंद कॉलेज में दाखिला लिया और जीवन यापन के लिए बस में कंडक्टर की नौकरी भी की। 

रेडियों में भी काम किया : 

सुनील दत्त के करियर की शुरुआत दक्षिण एशिया के सबसे पुराने रेडियो स्टेशन ‘रेडियो सीलोन’ से एक उद्घोषक के तौर पर हुई। रेडियो में वे काफी लोकप्रिय भी हुए। सुनील दत्त नर्गिस के बहुत बड़े फैन थे और पत्रकार के रूप में उन्हें नर्गिस से मुलाकात का जल्द ही मौका मिला। एक रोज सुनील को पता चला कि उन्हें नर्गिस का इंटरव्यू लेना है। इसके लिए सुनील दत्त ने काफी तैयारी कीपर नर्गिस का सामने आते ही वो सबकुछ भूल गए और एक भी शब्द नहीं बोल पाएजिसके चलते इंटरव्यू ही कैंसिल करना पड़ा। एक सफल उद्घोषक के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद सुनील कुछ नया करना चाहते थे, लिहाजा उन्होंने फिल्मों में काम करने की सोची और मुबंई आ गए।

मुंबई आने से पहले सुनील काफी समय तक लखनऊ में भी रहे। बाद में ग्रेजुएशन के लिए वे मुंबई आए। कम ही लोग जानते हैं कि जय हिंद कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दत्त ने बस डिपो में चेकिंग क्लर्क के रूप में काम किया, जहां उन्हें 120 रुपए महीना मिला करता था। वैसे तो सुनील दत्त ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1955 में प्रदर्शित फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्मसे की। लेकिन उन्हें असल पहचान 1957 में प्रदर्शित फिल्म 'मदर इंडियासे मिली। इस फिल्म में सुनील दत्त निगेटिव शेड में थे। सुनील  वैसे पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

राजनीति में भी सक्रिय :

सुनील दत्त ने फिल्मों में अभिनय करने के बाद राजनीति में कदम रखा। 2004 से 2005 तक खेल और युवा मामलो का मंत्रालय संभाला। सुनील ने साल 1984 में काग्रेंस पार्टी के टिकट पर मुबंई के उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव जीता और सासंद बने। यहां से वे लगातार पांच बार सासंद चुने गए थे। सुनील दत्त को देश के चौथे सर्वश्रेष्ठ सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।

सुनील दत्त ने फिल्मों के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी बहुत कुछ ऐसा किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने ड्रग्स और कैंसर के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए दो बार मुंबई से चंडीगढ़ तक पदयात्रा की थी। बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से में चले गए झेलम ज़िले के खुर्दी नामक गांव में उनका जन्म हुआ। उनका असली नाम बलराज दत्त था।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago