होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पांच नए चैनल शुरू करेगा यह मीडिया नेटवर्क

पांच नए चैनल शुरू करेगा यह मीडिया नेटवर्क

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV Network) छह चैनलों को बंद कर रहा है, जिनमें चार ऐडफ्री एक्शन मूवी चैनल भी शामिल हैं। वह उनकी जगह मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में नए चैनल शुरू करेगा। नए चैनल 15 मार्च से शुरू किए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV Network) छह चैनलों को बंद कर रहा है, जिनमें चार ऐडफ्री एक्शन मूवी चैनल भी शामिल हैं। वह उनकी जगह मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में नए चैनल शुरू करेगा। नए चैनल 15 मार्च से शुरू किए जाएंगे।

नेटवर्क को इन चैनलों की रीलॉन्चिंग के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) की ओर से अप्रूवल मिल गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की ओर से भी नए चैनलों की कीमतों (pricing) को अप्रूवल मिल गया है।

सन टीवी नेटवर्क तमिल के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘Sun TV RI (Rest of India)’ और मलयालम मूवी चैनल (Kiran TV) को बंद कर रहा है। इसे अब ‘सूर्या मूवीज’ (Surya Movies) नाम से रीब्रैंड किया जा रहा है। ‘Sun TV RI’ नेटवर्क के मुख्य तमिल चैनल ‘Sun TV’ की ही तरह है। हालांकि इसका प्रसारण तमिलनाडु को छोड़कर पूरे राज्य में होता है। यह एडवर्टाइजर्स को मौका देता है कि वे उसके द्वारा खास क्षेत्रों पर भी फोकस कर सकते हैं।

नेटवर्क अपने चार जिन ऐडफ्री मूवी चैनलों को बंद करने जा रहा है, उनमें तमिल में ‘Sun Action’, तेलुगु में ‘Gemini Action’, कन्नड़ में ‘Suriyan TV’ और मलयालम में ‘Surya Action’ शामिल हैं। इन पांच नए चैनलों में दो मलयालम, दो तेलुगु और एक कन्नड़ भाषा में शुरू होगा। इनमें से चार नए चैनल हाई डेफिनेशन (HD) और एक स्‍टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) होगा।

’सूर्या मूवीज’ के अलावा कंपनी ‘सूर्या टीवी’ का एचडी वर्जन भी लॉन्च करेगी और मलयालम मार्केट में कॉमेडी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘सूर्या कॉमेडी’ लॉन्च करेगी। मलयालम मार्केट में यह पहला एचडी चैनल होगा। कॉमेडी GEC में तेलुगु और कन्‍नड़ के बाद मलयालम तीसरा मार्केट होगा। तेलुगू मार्केट में ‘Sun’ अपने मूवी और म्‍यूजिक चैनल ‘Gemini Movies’ एवं ‘Gemini Music’ का एचडी वर्जन भी लॉन्‍च करेगा। वर्तमान में इसके पास तेलुगु मार्केट में सिर्फ एक ही एचडी चैनल है।

उल्‍लेखनीय है कि वर्तमान में ‘Sun TV’ चार भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्‍नड़ और मलयालम भाषाओं में 33 चैनलों का संचालन करता है। ये चैनल विभिन्‍न जॉनर (genres) जैसे- मूवीज, न्‍यूज, म्‍यूजिक और किड्स में संचालित होते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago