होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया में बढ़ा सुधीर चौधरी का कद, मिली बड़ी जिम्मेदारी...
ZEE मीडिया में बढ़ा सुधीर चौधरी का कद, मिली बड़ी जिम्मेदारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉर्पोरेशन में सुधीर चौधरी का कद अब और बड़ा हो गया है, उन्हें अब समूह के न्यूजपेपर समेत तीन न्यूज चैनलों की जिम्मेदारी पूरे तौर पर दे दी गई है। वे अब हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी मीडिया कॉर्पोरेशन में सुधीर चौधरी का कद अब और बड़ा हो गया है, उन्हें अब समूह के न्यूजपेपर समेत तीन न्यूज चैनलों की जिम्मेदारी पूरे तौर पर दे दी गई है। वे अब हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’, अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’, बिजनेस न्यूज चैनल ‘जी बिजनेस’ और दैनिक अखबार ‘डीएनए’ (DNA) का एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। अब इन चारों वेंचर की एडिटोरियल टीम सीधे सुधीर चौधरी को ही रिपोर्ट करेंगी।
बता दें कि रोहित गांधी के इस्तीफा देने के बाद इस साल फरवरी में चौधरी को ‘डीएनए’ (DNA) और ‘WION’ के अंतरिम (interim) एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि ‘जी न्यूज’ के एडिटर वे पहले से ही थे।
वहीं जी बिजनेस से अमीष देवगन के अलग हो जाने के बाद, यह चैनल समीर अहलूवालिया की देखरेख में था, जिन्हें मई 2016 में 'जी बिजनेस' के एडिटर पद पर नियुक्त किया गया था और डिप्टी एडिटर मिहिर भट्ट को बनाया गया था। लेकिन सितंबर में अहलूवालिया ने चैनल को अपना इस्तीफा दे दिया था और मिहिर भट्ट को चैनल हेड की कमान तब के लिए सौंपी गईं थी, जब तक चैनल को कोई नया चैनल हेड नहीं मिल जाता, लेकिन शायद अब ये कमी पूरी हो गई है।
सुधीर चौधरी 1990 से टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री के साथ काम कर रहे हैं। अंग्रेजी पत्रकारिता से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वे शुरुआत में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के साथ जुड़े थे। 1993 में वे ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए थे। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध और संसद हमले की कवरेज भी की। तकरीबन एक दशक तक वे ‘जी न्यूज’ से जुड़े रहे। साल 2003 में वे ‘जी न्यूज’ छोड़कर ‘सहारा समय’ चले गए और इस नेशनल चैनल की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। इसके बाद वे कुछ समय के लिए उन्होंने ‘इंडिया टीवी’ के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर काम किया। इस दौरान उन्होंने रजत शर्मा के साथ प्राइम टाइम एंकरिंग भी की।
इसके बाद सुधीर चौधरी ने साल 2007 में ‘जनमत’ न्यूज चैनल जॉइन किया। उनके ही नेतृत्व में यह चैनल बाद में ‘लाइव इंडिया’ नाम से रीलॉन्च किया गया। वे इस चैनल के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ थे। वे साल 2012 में एक बार फिर ‘जी न्यूज’ का हिस्सा बने और एडिटर की जिम्मेदारी संभाली। फिलहाल इन दिनों वे लोकप्रिय प्राइम टाइम शो 'DNA' को होस्ट करते हैं।
साल 2013 में सुधीर चौधरी को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स