होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC Ratings: जानिए, किस एंटरटेनमेंट चैनल ने फहराया बादशाहत का झंडा

BARC Ratings: जानिए, किस एंटरटेनमेंट चैनल ने फहराया बादशाहत का झंडा

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) ने 11वें हफ्ते (11-17 मार्च) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 11वें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Pl

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

टीवी दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) ने 11वें हफ्ते (11-17 मार्च) की चैनलों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 11वें हफ्ते में ‘स्‍टार प्‍लस’ (Star Plus) 481 मिलियन इम्प्रेशंस (million impressions) के साथ शहरी क्षेत्रों (urban market) में अपनी बादशाहत को बरकरार रखने में कामयाब रहा। इसी तरह से, ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में ‘सोनी पल’ (Sony Pal) 425 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है।

वहीं यदि दोनों क्षेत्रों को मिलाकर बात करें तो इसमें भी ‘स्‍टार प्‍लस’ 744 मिलियन इम्प्रेशंस रेटिंग के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर काबिज है। इसके बाद 612 मिलियन इम्प्रेशंस की रेटिंग के साथ ‘कलर्स’ (Colors) दूसरे नंबर और 574 मिलियन इम्प्रेशंस की रेटिंग के साथ ‘सोनी पल’  तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन

‘स्‍टार प्‍लस’ को 11वें हफ्ते में जहां 481 मिलियन इंप्रेशंस रेटिंग मिली, तो वहीं 10वें हफ्ते इसकी रेटिंग 500 मिलियन इंप्रेशंस थी। फिलहाल चैनल नंबर एक की कुर्सी पर बना हुआ है।

‘कलर्स’ नंबर-2 पर पर बना हुआ है। इस बार इसे 409 मिलियन इम्प्रेशंस रेटिंग हासिल हुई, जबकि 10वें हफ्ते में यह संख्‍या 421 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं 10वें हफ्ते में 294 मिलियन इम्प्रेंशंस हासिल करने वाला ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ 11वें हफ्ते में 306 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

इस बार ‘जी टीवी’ (Zee TV) की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और यह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 10वें हफ्ते में जहां इसकी रेटिंग 291 मिलियन इम्प्रेशंस थी, वही 11वें हफ्ते में यह बढ़कर 297 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।

वहीं इस हफ्ते भी ‘सोनी सब’ 292 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर फिसल गया। पिछले हफ्ते भी चैनल की रेटिंग यही थी।

ग्रामीण क्षेत्रों की रेटिंग (Rural ratings)

यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो ‘सोनी पल’ 425 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है, जबकि 10वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 419 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

‘रिश्ते’ ने 11वें हफ्ते में भी दूसरे नंबर की पोजीशन बरकरार रखी है। इस हफ्ते इसकी रेटिंग 381 मिलियन इम्प्रेशंस है, जबकि 10वें हफ्ते की बात करें तो यह 337 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं ‘जी अनमोल’ 362 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ अब तीसरे नंबर पर आ गया, जबकि पिछले हफ्ते में यह संख्‍या 365 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

11वें हफ्ते ‘स्‍टार उत्‍सव’ 322 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर रहा। वहीं पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 331 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

जबकि, ‘स्‍टार प्‍लस’ पिछले हफ्ते की तरह 11वें हफ्ते में भी 263 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर रहा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago